1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. Farming: डिजिटल खेती ला रहा है क्रांति, आखिर कैसे करते हैं Digital Farming?

Farming: डिजिटल खेती ला रहा है क्रांति, आखिर कैसे करते हैं Digital Farming?

 Published : Sep 23, 2022 07:31 pm IST,  Updated : Sep 23, 2022 07:31 pm IST

Digital Farming: चीन में सुधार और खुलेपन की नीति लागू होने के बाद से अब तक चीन के कृषि उद्योग ने बहुत प्रगति हासिल की है। अनाज का उत्पादन कई वर्षों से 6 खरब 50 अरब किलोग्राम से अधिक पर स्थिर रहा है।

Digital Farming- India TV Hindi
Digital Farming Image Source : INDIA TV

Highlights

  • ये खेती काफी मंहगी होती है
  • सिर्फ एक बार के लिए मंहगी होती है
  • खेती में लाभ देखने में मिलता है

Digital Farming: चीन में सुधार और खुलेपन की नीति लागू होने के बाद से अब तक चीन के कृषि उद्योग ने बहुत प्रगति हासिल की है। अनाज का उत्पादन कई वर्षों से 6 खरब 50 अरब किलोग्राम से अधिक पर स्थिर रहा है। मांस, अंडे, मछली, फल और सब्जियों जैसे महत्वपूर्ण कृषि उत्पादों की पैदावार दुनिया में पहले स्थान पर है। व्यापक कृषि उत्पादन क्षमता में लगातार सुधार हुआ है। कृषि वैज्ञानिक और तकनीकी प्रगति की योगदान दर 61 फीसदी तक पहुंच गई है। 

आधुनिक कृषि ने उल्लेखनीय परिणाम प्राप्त किए हैं, चीन में खेती को लेकर कई बड़े बदलाव हुए हैं। जैसे खेती करने के पैमाने को बदला गया। वही मशीनीकरण, डिजिटलीकरण, हरियाली और साझाकरण के स्तर में काफी सुधार हुआ है। चीनी लोग अपनी खुद की आपूर्ति का उपयोग अपनी जरूरतों को हल करने के लिए करते हैं और खुद के संसाधनों का इस्तेमाल अपनी खाद्य समस्याओं से निपटने के लिए करते हैं। इन उल्लेखनीय उपलब्धियों ने दुनिया का ध्यान आकर्षित किया है।

खेती में डिजिटल क्रांति

चीनी विज्ञान और प्रौद्योगिकी शिक्षा विभाग के विज्ञान और प्रौद्योगिकी शिक्षा विभाग के अध्यक्ष च्यो यूनलोंग ने कहा कि हाल के वर्षों में चीन की कृषि वैज्ञानिक और तकनीकी नवाचार उपलब्धियों ने निरंतर सफलता प्राप्त की है, जिसने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने और किसानों की आय बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है। डिजिटल प्रौद्योगिकी और बुद्धिमान प्रौद्योगिकी लोगों की कल्पना से कहीं अधिक गति से पारंपरिक कृषि का स्थान ले रही है। डिजिटल कृषि कृषि आधुनिकीकरण का एक उन्नत चरण है, और चीन के लिए एक बड़े कृषि देश से एक शक्तिशाली कृषि देश में जाने का यही एकमात्र तरीका है। हाल के वर्षों में चीन के डिजिटल कृषि विकास ने उल्लेखनीय परिणाम प्राप्त किए हैं। 

ग्रामीण आबादी के लिए खुशहाली के पल 
आधुनिक कृषि उत्पादन सुविधाओं और उपकरणों के क्षेत्र में इंटरनेट ऑफ थिंग्स तकनीक का व्यापक रूप से उपयोग किया गया है, जिसने आधुनिक कृषि उत्पादन सुविधाओं और उपकरणों के डिजिटल के स्तर में काफी सुधार किया है। आज डिजिटल कृषि आधुनिक कृषि विकास का मुख्य विषय बन गया है, जिससे ग्रामीण पुनरुद्धार रणनीति के कार्यान्वयन को बढ़ावा दिया जा सकता है। यह ग्रामीण आबादी की आय में इजाफा करने और खुशहाली व सुरक्षा की भावना को बढ़ाने के लिए अनुकूल है।

क्या है डिजिटल खेती?
डिजिटल खेती एक क्रांति है। इसमें मशीन, जीपीएस और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस जैसी तकनीकों की मदद से खेती होती है। यूरोप, अमेरिका, लेटिन अमेरिका जैसे देशों में डिजिटल खेती ने क्रांति ला दी है। यहां के किसान इसकी मदद से काफी आसानी से खेती कर रहे हैं। हालांकि ये खेती काफी मंहगी होती है लेकिन सिर्फ एक बार के लिए मंहगी होती है। जब आप सारे उपकरण खरीदे लेते हैं तो आगे आपको खेती में लाभ देखने में मिलता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश