1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. भारत के पड़ोस में आया भूकंप का जोरदार झटका, जानें कितनी मापी गई तीव्रता

भारत के पड़ोस में आया भूकंप का जोरदार झटका, जानें कितनी मापी गई तीव्रता

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Aug 27, 2025 07:54 pm IST,  Updated : Aug 27, 2025 08:11 pm IST

अफगानिस्तान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके पूरे हिंदू कुश क्षेत्र में महसूस किए गए।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE (PTI)

Earthquake: अफगानिस्तान में बुधवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 5.6 थी, जिसके झटके पूरे हिंदू कुश क्षेत्र में महसूस किए गए। भारतीय समयानुसार, भूकंप शाम 6:57 बजे आया। इसका केंद्र 36.32° उत्तरी अक्षांश और 71.33° पूर्वी देशांतर पर था, जिसकी गहराई 138 किलोमीटर थी।

नेपाल में 4.4 तीव्रता का भूकंप

इससे पहले, पूर्वी नेपाल में 23 अगस्त की देर रात 4.4 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। भूकंप के झटके संखुवासभा जिले और आस-पास के कई क्षेत्रों में महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप निगरानी एवं अनुसंधान केंद्र के अनुसार, यह भूकंप रात 11 बजकर 15 मिनट पर आया था। भूकंप का केंद्र संखुवासभा जिले के मघांग क्षेत्र में स्थित था। भूकंप की तीव्रता 4.4 दर्ज की गई। भूकंप के झटके इतने तेज़ थे कि स्थानीय लोगों ने घरों और इमारतों में कंपन महसूस किया।

कैसे महसूस होते हैं भूकंप के झटके?

भूकंप धरती की सतह पर अचानक होने वाला एक कंपन है, जो धरती के अंदर स्थित टेक्टोनिक प्लेटों की हलचल के कारण से होता है। पृथ्वी की ऊपरी परत क्रस्ट कई बड़े-बड़े टुकड़ों में बंटी हुई है, जिन्हें टेक्टोनिक प्लेट्स कहते हैं। ये प्लेट्स लगातार धीरे-धीरे हिलती रहती हैं। जब ये प्लेट्स आपस में टकराती हैं, फिसलती हैं या एक-दूसरे के नीचे-ऊपर जाती हैं, तो इनके किनारों पर बहुत ज्यादा तनाव जमा हो जाता है। एक समय ऐसा आता है जब यह तनाव सहन नहीं हो पाता और वह अचानक एक झटके के रूप में बाहर निकलता है। इसी झटके से धरती हिलती है और भूकंप महसूस किए जाते हैं।

ये भी पढ़ें-

जम्मू-कश्मीर में मौसम की मार, 24 घंटे बाद बहाल हुईं फोन और इंटरनेट सेवाएं

"चोरी नहीं चलने दूंगा... तू है सबसे बड़ा चोर", जब कलेक्टर को मुक्का दिखाते भिड़ गए विधायक; देखें VIDEO

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश