Friday, March 13, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. Earthquake: इंडोनेशिया, फिलीपींस में भूकंप के झटके, जानिए कितनी थी तीव्रता?

Earthquake: इंडोनेशिया, फिलीपींस में भूकंप के झटके, जानिए कितनी थी तीव्रता?

Edited by: IndiaTV Hindi Desk Published : Mar 14, 2022 10:43 am IST, Updated : Mar 14, 2022 11:25 am IST

पश्चिमी इंडोनेशिया और फिलीपींस के राजधानी क्षेत्र में सोमवार को भूकंप का तेज कंपन हुआ। हालांकि सुनामी की तत्काल कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।

Earthquake- India TV Hindi
Image Source : FILE PHOTO Earthquake

जकार्ता। तीन दक्षिण पूर्वी एशियाई देशों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। इनमें पश्चिमी इंडोनेशिया और फिलीपींस के राजधानी क्षेत्र में सोमवार को भूकंप का तेज कंपन हुआ। हालांकि सुनामी की तत्काल कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। ‘अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे’ ने बताया कि इंडोनेशिया में 6.7 की तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया।

इसका केन्द्र परियामन से लगभग 169 किलोमीटर पश्चिम में 16 किलोमीटर की गहराई पर था। परियामन, पश्चिमी सुमात्रा प्रांत में स्थित एक जिला है। इंडोनेशियाई मौसम विज्ञान एवं भूभौतिकी एजेंसी ने बताया कि भूकंप के झटके प्रांत के कई हिस्सों में महसूस किए गए, लेकिन सुनामी का कोई खतरा नहीं है। फिलीपीन ज्वालामुखी एवं भूकंप विज्ञान संस्थान ने बताया कि फिलीपीन के राजधानी क्षेत्र और प्रांत के बाहरी इलाकों में 6.4 की तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। किसी तरह के जानमाल के नुकसान की अभी कोई खबर नहीं है।

इंडोनेशिया में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। मलेशिया के कुआलालंपुर में 504 किलोमीटर दक्षिण पश्चिमी में 6.8 तीव्रता का भूकंप आया। इस बात की जानकारी नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने दी है। वहीं फिलीपींस के मनीला में 157 किलोमीटर पश्चिमी दक्षिण पश्चिम में 6.4 तीव्रता का भूकंप आया है। इन दो देशों के साथ ही इंडोनेशिया में समुद्र के अंदर जोरदार भूकंप आया है। फिलहाल सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की गई है। अभी तक किसी तरह के नुकसान की भी कोई खबर नहीं है।

यूएस जियोलॉजिकल सर्वे ने कहा कि इंडोनेशिया में 6.6 तीव्रता का भूकंप पश्चिम सुमात्रा प्रांत के एक कस्बे परियामन से लगभग 169 किलोमीटर पश्चिम में 16 किलोमीटर की गहराई पर केंद्रित था। इंडोनेशियाई मौसम विज्ञान और भूभौतिकी एजेंसी ने कहा कि भूकंप प्रांत के कई हिस्सों में महसूस किया गया था, लेकिन सुनामी का कोई खतरा नहीं है। भूकंप दक्षिण नियास से लगभग 161 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में केंद्रित था। यहां भी किसी तरह के नुकसान या किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

इंडोनेशिया में भूकंप आना कोई नई बात नहीं है। यहां आए दिन इसके झटके महसूस किए जाते हैं। कई बार तो सुनामी की चेतावनी तक जारी कर दी जाती है। इसके अलावा इस देश में ज्वालामुखी फटने जैसी खबरें भी आती हैं। बीते महीने भी सुमात्रा प्रांत के पश्चिम में 6.2 की तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया था। इसमें कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई थी और 400 से अधिक लोग घायल हुए थे।

Latest World News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश

Advertisement
Advertisement
Advertisement