1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. इस देश में चक्रवात 'मावार' से भारी बारिश, कई इलाकों में बाढ़, लैंडस्लाइड का खतरा बढ़ा

इस देश में चक्रवात 'मावार' से भारी बारिश, कई इलाकों में बाढ़, लैंडस्लाइड का खतरा बढ़ा

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Jun 02, 2023 02:58 pm IST,  Updated : Jun 02, 2023 02:58 pm IST

चक्रवात मावार के कारण जापान में शुक्रवार को भारी बारिश हुई, जिससे दक्षिण तथा पश्चिमी इलाकों में बाढ़ आने तथा भू-धंसाव का खतरा बढ़ गया है।

इस देश में चक्रवात 'मावार' से भारी बारिश, कई इलाकों में बाढ़, लैंडस्लाइड का खतरा बढ़ा- India TV Hindi
इस देश में चक्रवात 'मावार' से भारी बारिश, कई इलाकों में बाढ़, लैंडस्लाइड का खतरा बढ़ा Image Source : FILE

Cyclone in Japan: जापान पर मौसमी मार पड़ी है। एशिया के सुदूर पूर्वी देश जापान में चक्रवात 'मावार' के कारण भारी बारिश के साथ ही लैेंडस्लाइड का खतरा मंडरा रहा है। कई इलाकों में जमीन के धंसने का खतरा भी काफी ज्यादा है। चक्रवात मावार के कारण जापान में शुक्रवार को भारी बारिश हुई, जिससे दक्षिण तथा पश्चिमी इलाकों में बाढ़ आने तथा भू-धंसाव का खतरा बढ़ गया है। 

चक्रवात के कारण ट्रेन का परिचालन बंद हो गया है। पश्चिमी तथा मध्य जापान में शनिवार को सुबह तक 24 घंटे में 35 सेंटीमीटर बारिश होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है। पश्चिम में वाकायामा, कोची और मध्य जापान में नागानो सहित संवेदनशील इलाकों के निवासियों को बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी की गई है, साथ ही उन्हें सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है। 

टेलीविजन के फुटेज में वाकायामा शहर में नदियां ऊफान पर दिखाई गई हैं। तोक्यो में कुछ स्कूलों में दोपहर की कक्षाएं रद्द कर दी गई हैं। मध्य जापान रेलवे कंपनी के अनुसार, तोक्यो और ओकायामा के बीच भारी बारिश के कारण शिंकानसेन सुपर-एक्सप्रेस ट्रेनों को निलंबित किया गया है या वे विलंब से चल रही हैं। लगातार तेज हवाओं के कारण दक्षिणी जापान में उड़ानें और नौकाएं भी रद्द कर दी गईं हैं।

क्या होता है चक्रवात?

चक्रवात साइक्लोन एक ऐसी संरचना है जो गर्म हवा के चारों ओर कम वायुमंडलीय दाब के साथ उत्पन्न होती है। जब एक तरफ से गर्म हवाओं तथा दूसरी तरफ से ठंडी हवा का मिलाप होता है तो वह एक गोलाकार आंधी का आकार लेने लगती है इसे ही चक्रवात कहते हैं। भारत में भी चक्रवात से तटवर्ती इलाकों में भारी बारिश होती है। उष्णकटिबंधीय चक्रवातों से भारत  में बारिश होती है। खासकर बंगाल की खाड़ी में आने वाले चक्रवात से ​तमिलनाडु, बंगाल, ओडिशा जैसे राज्यों के तटवर्ती इलाकों में भारी बारिश होती है। चक्रवात 'मोचा' के कारण बंगाल की खाड़ी में खासकर बांग्लादेश के तटीय इलाकों में खूब बारिश हुई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश