1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. इराक के पूर्वी दियाला प्रांत में भीषण हमला, बंदूकधारियों ने 11 लोगों को खड़े-खड़े गोलियों से भूना

इराक के पूर्वी दियाला प्रांत में भीषण हमला, बंदूकधारियों ने 11 लोगों को खड़े-खड़े गोलियों से भूना

 Published : Dec 01, 2023 05:36 pm IST,  Updated : Dec 01, 2023 05:36 pm IST

इराक के पूर्वी दियाला में अज्ञात बंदूकधारियों ने 11 लोगों को मौत के घाट उतार दिया है। इराकी अधिकारियों के मुताबिक हमलावर विस्फोटकों के साथ आए थे। पहले एक धमाका हुआ। इसके बाद बंदूकधारियों ने वहां खड़े लोगों पर अचानक गोलियां बरसानी शुरू कर दी।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : AP

इराक के पूर्वी दियाला प्रांत में घातक हमले की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि पूर्वी इराक में विस्फोटकों और बंदूकों से लैस एक समूह ने अचानक लोगों पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी। ऐसे में भगदड़ मच गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक इस हमले में 11 लोगों की मौत हो गई। सुरक्षा अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। घटना के बाद से ही इलाके में दहशत फैल गई है। हमले की सूचना पर सुरक्षा बल मौके पर पहुंच गए। इसमें कई लोग घायल भी बताए जा रहे हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। 

इराक के अधिकारियों ने बताया कि ये हमले बृहस्पतिवार रात दियाला प्रांत के मुकदादियाह इलाके में किया गया। अज्ञात बंदूकधारियों ने हमले को अंजाम दिया। वह अपने साथ भारी मात्रा में विस्फोटक भी साथ लाए थे। दो सुरक्षा अधिकारियों ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि सड़क किनारे एक बम विस्फोट हुआ। इसके बाद बंदूकधारियों ने बचावकर्मियों और आसपास खड़े लोगों पर गोलीबारी शुरू कर दी। अधिकारियों ने बताया कि सभी पीड़ित आम नागरिक थे। उन्होंने कहा कि सभी बंदूकधारी मौके से फरार हो गए तथा किसी भी समूह ने अभी तक हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। (एपी)

हमले की वजह पता लगा रही पुलिस

इस घटना में मारे गए लोग आम नागरिक थे। ऐसे में पुलिस को हमले की वजह भी पता नहीं चल सकी है। कोई भी हमलावर पकड़ा नहीं गया है। पुलिस हमलावरों का पता लगाने में जुटी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि हमलावर कौन थे और आम नागरिकों पर हमला करने का उनका क्या मकसद था। 

यह भी पढ़ें

गाजा में खत्म हुआ युद्धविराम...फिर छिड़ गया भीषण संग्राम, हमास के ठिकानों पर इजरायल के हवाई हमले से कोहराम

मुस्लिम देशों में लगातार बढ़ रही भारत की धाक, अपने दोस्त पीएम मोदी से दुबई में गर्मजोशी से मिले बहरीन के राष्ट्रपति हमद बिन ईसा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश