1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. चीन में भीषण सड़क दुर्घटना, यात्री बस सुरंग दीवार से टकराई, अब तक 14 की मौत, 37 घायल

चीन में भीषण सड़क दुर्घटना, यात्री बस सुरंग दीवार से टकराई, अब तक 14 की मौत, 37 घायल

 Written By: Deepak Vyas
 Published : Mar 20, 2024 02:31 pm IST,  Updated : Mar 20, 2024 02:31 pm IST

चीन में सड़क दुर्घटना की खबर है। जानकारी के अनुसार यात्री बस सुरंग दीवार से टकरा गई। इस हादसे में 14 लोगों की मौत की खबर है। वहीं 37 लोग घायल हो गए हैं।

चीन में भीषण सड़क दुर्घटना- India TV Hindi
चीन में भीषण सड़क दुर्घटना Image Source : FILE

China News: उत्तरी चीन के शांक्सी प्रांत में मंगलवार को एक यात्री बस सुरंग की दीवार से टकरा गई। इस हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई और 37 अन्य घायल हो गए हैं। इस घटना की जानकारी चीन की सरकारी मीडिया ने बुधवार को दी। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार दुर्घटना दोपहर 2.37  बजे हुबेई एक्सप्रेसवे पर हुई। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार लोगों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। मौतों का आंकड़ा और बढ़ सकता है।

स्कूल में घुसी कार, 3 लोगों की मौत

चीन की सरकारी मीडिया ने बुधवार को बताया कि उत्तरी चीन के शांक्सी प्रांत में मंगलवार को एक यात्री बस सुरंग की दीवार से टकरा गई, जिसमें 14 लोगों की मौत हो गई और 37 अन्य घायल हो गए। इसके अलावा एक अलग घटना में स्थानीय सार्वजनिक सुरक्षा ब्यूरो ने बताया कि मंगलवार को पूर्वी चीन के झेजियांग प्रांत में स्थित ताइझोउ में एक व्यावसायिक स्कूल में एक कार भीड़ में घुस गई, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई और 16 अन्य घायल हो गए।

घायलों की हालत स्थिर

यह घटना ताईझोउ वोकेशनल एंड टेक्निकल कॉलेज में सुबह लगभग 11:20 बजे हुई। रिपोर्ट में कहा गया है कि घायलों की हालत स्थिर है। यह चीन के एक स्कूल में हुई ताजा घातक कार दुर्घटना थी। इससे पहले 1 मार्च को पूर्वी चीन के शेडोंग प्रांत के देझाओ के एक आवासीय क्षेत्र में एक कार लोगों के एक समूह पर चढ़ गई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और कई बच्चे घायल हो गए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश