1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. Imran Khan News: 'अगला चुनाव जीतकर दिखाएं शहबाज शरीफ', इमरान खान ने दी खुली चुनौती, जानिए और क्या कहा?

Imran Khan News: 'अगला चुनाव जीतकर दिखाएं शहबाज शरीफ', इमरान खान ने दी खुली चुनौती, जानिए और क्या कहा?

 Published : Jun 13, 2022 01:34 pm IST,  Updated : Jun 13, 2022 01:34 pm IST

Imran Khan News: इमरान खान ने कहा कि मौजूदा गठबंधन सरकार के लिए अगला चुनाव जीतना असंभव है। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार के लिए चुनावी अभियान चलाना भी बहुत मुश्किल होगा। 

Imran Khan- India TV Hindi
Imran Khan Image Source : FILE PHOTO

Highlights

  • इमरान खान ने कहा कि मौजूदा गठबंधन सरकार के लिए अगला चुनाव जीतना असंभव
  • 'पीटीआई अगले इलेक्शन के लिए पूरी तरह जी-जान से जुटी हुई है'
  • कोरोना की वजह से CPEC की परियोजनाओं को रोकना पड़ा: इमरान

Imran Khan News: इमरान खान की पार्टी लगातार पाकिस्तान की शहबाज शरीफ के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। इसी बीच पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के अध्यक्ष और पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने सत्तारूढ़ शहबाज शरीफ की गठबंधन सरकार को अगला चुनाव जीतने की चुनौती दे डाली है। 

पाक मीडिया एजेंसी के अनुसार रविवार को इमरान खान ने कहा कि मौजूदा गठबंधन सरकार के लिए अगला चुनाव जीतना असंभव है। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार के लिए चुनावी अभियान चलाना भी बहुत मुश्किल होगा। इमरान ने कहा कि उनकी पार्टी  पीटीआई अगले इलेक्शन के लिए पूरी तरह जी—जान से जुटी हुई है।

इमरान खान ने पिछले माह 25 मई को आयोजित अपने दुर्भाग्यपूर्ण ‘आजादी मार्च’ के बारे में भी बात की, जिसे शहबाज शरीफ सरकार द्वारा एक मजबूत प्रतिबंध के बाद वापस ले लिया गया था। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी के सदस्यों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की, ताकि सभी को जेल में डाला जा सके।

गौरतलब है कि इमरान खान की पार्टी ने हाल ही में महंगाई और देश में बुरी आर्थिक स्थिति के बीच प्रदर्शन किया था। उनकी पार्टी की महिलाओं ने पाकिस्तान संसद के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया था। CPEC के बारे में इमरान ने एक सवाल पर कहा कि कोरोना की वजह से परियोजनाओं को उनके कार्यकाल के दौरान रोकना पड़ा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश