1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान नहीं छोड़ पाएंगे इमरान खान! अंतरिम सरकार ने खेला बड़ा 'खेल'

पाकिस्तान नहीं छोड़ पाएंगे इमरान खान! अंतरिम सरकार ने खेला बड़ा 'खेल'

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Nov 22, 2023 08:23 pm IST,  Updated : Nov 22, 2023 08:23 pm IST

इमरान खान के सितारे गर्दिश में चल रहे हैं। वे कई मामलों में पहले ही जेल में बंद हैं। अब अं​तरिम सरकार इस पुरजोर कोशिश में है कि पाक के पूर्व पीएम इमरान खान विदेश न जा सकें। उनके साथ 28 अन्य लोगों के भी नाम हैं।

पाकिस्तान नहीं छोड़ पाएंगे इमरान खान!- India TV Hindi
पाकिस्तान नहीं छोड़ पाएंगे इमरान खान! Image Source : FILE

Pakistan News: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान काफी समय से जेल में बंद हैं। इमरान पर आए दिन नए केस लगते हैं। वहीं पुराने केस में जहां जमानत होती है, तो कहीं किसी केस की तारीख बढ़ जाती है। उन पर 100 से भी ज्यादा केस लंबित हैं। इसी बीच पाकिस्तान की अंतरिम सरकार ने एक ऐसा 'खेल' किया है, जिससे पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान विदेश न जा सकें। इस बारे में खुद सरकार ने अपनी ओर से बात कही है।

जानकारी के अनुसार पाकिस्तान की अंतरिम सरकार ने बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और 28 अन्य लोगों के नाम 'एग्जिट कंट्रोल लिस्ट' (ईसीएल) में डालने की सिफारिश की। जिससे कि उन्हें देश से भागने से रोका जा सके। सरकार ने भ्रष्टाचार के एक मामले में उनकी कथित संलिप्तता का हवाला देते हुए यह सिफारिश की है। देश के एक प्रमुख अखबार ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि संघीय मंत्रिमंडल की एक उप-समिति ने अल-कादिर ट्रस्ट मामले में पीटीआई पार्टी के प्रमुख इमरान खान और 28 अन्य के नाम ईसीएल में रखने की सिफारिश की है। 

क्या है इमरान पर आरोप?

मामले में आरोप है कि पूर्व प्रधानमंत्री इमरान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी ने उस पचास अरब रुपये को वैध बनाने के लिए बहरिया टाउन लिमिटेड से अरबों रुपये और सैकड़ों कनाल की जमीन हासिल की, जिसकी पहचान खान के नेतृत्व वाली सरकार के दौरान ब्रिटेन द्वारा की गई और देश को लौटा दी गई। इमरान को इस साल के शुरुआत में इस मामले में इस्लामाबाद उच्च न्यायालय के परिसर से गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, सर्वोच्च न्यायालय ने उनकी गिरफ्तारी को गैरकानूनी बताया, जिसके बाद उन्हें रिहा कर दिया गया। 

अदियाला जेल में बंद हैं इमरान

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के प्रमुख इमरान खान अभी गोपनीय राजनयिक केबल (साइफर) को लीक करने के मामले में अदियाला जेल में बंद हैं। उन्हें 14 नवंबर को दोबारा अल-कादिर ट्रस्ट मामले में 14 नवंबर को राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) के द्वारा गिरफ्तार किया गया था। 

41 लोगों के नाम ईसीएल में डालने की सिफारिश

देश के गृह मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में बताया कि संघीय मंत्रिमंडल की उप-समिति की बैठक में अंतरिम गृहमंत्री सरफराज बुगती और अन्य विभागों के अधिकारियों ने हिस्सा लिया। इसने कहा, समिति ने विभिन्न विभागों और संस्थाओं द्वारा भेजे गए 41 लोगों के नाम ईसीएल में डालने की सिफारिश की है। एनएबी की सिफारिश पर इमरान खान समेत 29 लोगों के नाम ईसीएल में डालने की सिफारिश की गई है। इसके अलावा मंत्रालय ने कहा, 13 मामलों को ईसीएल से हटाने की सिफारिश भी की गई है। अदालतों ने ईसीएल से सात नामों को हटाने की मांग की है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश