1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. आज के 'वीर-जारा', पाकिस्तान की शहलीन से दिल लगा बैठे भारत के नमन, 8 साल के इंतजार के बाद बजी शहनाई

आज के 'वीर-जारा', पाकिस्तान की शहलीन से दिल लगा बैठे भारत के नमन, 8 साल के इंतजार के बाद बजी शहनाई

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : May 22, 2023 06:53 pm IST,  Updated : May 22, 2023 06:53 pm IST

नमन और शहलीन की मुलाकात आज से करीब 8 साल पहले हुई थी। दोनों एक दूसरे को दिल बैठे थे। कई सालों तक दोनों ने एकदूसरे का इंतजार किया। इस दौरान कई उतार चढ़ाव आए, तमाम अड़चनें आईं, जिसका दोनों ने सामना किया।

आज के 'वीर-जारा', पाकिस्तान की शहलीन से दिल लगा बैठे भारत के नमन, 8 साल के इंतजार के बाद बजी शहनाई- India TV Hindi
आज के 'वीर-जारा', पाकिस्तान की शहलीन से दिल लगा बैठे भारत के नमन, 8 साल के इंतजार के बाद बजी शहनाई Image Source : FACEBOOK

India-Pakistan: मोहब्बत को सरहदों में नहीं बांधा जा सकता। कई ऐसे उदाहरण इतिहास में देखने को मिलते हैं। प्यार की ऐसी ही एक कहानी रची है भारत के नमन लूथरा और पाकिस्तान की शहलीन जावेद ने। नमन और शहलीन की मुलाकात आज से करीब 8 साल पहले हुई थी। दोनों एक दूसरे को दिल बैठे थे। कई सालों तक दोनों ने एकदूसरे का इंतजार किया। इस दौरान कई उतार चढ़ाव आए, तमाम अड़चनें आईं, जिसका दोनों ने सामना किया। आखिर वो दिन आ गया, जब इसी साल यानी 2023 में दोनों हमेशा के लिए एक दूजे के हो गए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों ने और उनके परिवार ने इस बात को बयां किया है।

साल 2015 से दोनों की प्रेम कहानी की शुरुआत होती है। ये शुरुआत तब हुई, जब भारत में पंजाब के बआला में रहने वाले नमन लाहौर में सगे संबंधियों से मिलने के लिए गए थे। तभी उनकी नजर शहलीन पर पड़ी। शहलीन ने भी नमन को देखा। दोनों की नजरें मिली और पहली ही नजर में नमन, शहलीन को दिल दे बैठे। भारत वापस आने के बाद दोनों का संपर्क सोशल मीडिया के माध्यम से बना रहा। फिर साल 2016 में दोनों की इंगेजमेंट हो गई। इंगेजमेंट का ये जलसा पाकिस्तान में हुआ था।

2018 में पहली बार शहलीन भारत आई

सगाई के बाद शहलीन 2018 में अपनी मां और मौसी के साथ भारत आईं। यहां उनकी मुलाकात नमन के प​रिवार के लोगों से हुई। बातचीत के बाद दोनों के परिवार रिश्ते को आगे बढ़ाने पर सहमत हो गए। लेकिन एक तरफ दोनों की मोहब्बत थी, तो दूसरी ओर भारत और पाकिस्तान के बीच संबंध कटु होने के चलते ये इतना आसान नहीं रह  गया था। नमन हिंदू परिवार से आते हैं, तो शहलीन क्रिश्चियन हैं।

जानिए प्यार में क्या क्या अड़चनें आईं

इसी बीच साल 2020 कोरोना पैंडेमिक ने पूरी दुनिया को हिला दिया। दोनों के शादी के अरमान भी 'हिल' गए। क्योंकि कोरोना की वजह से नमन-शहलीन की शादी फिर टल गई। फिर कोरोना तो चला गया, लेकिन समस्या यहीं खत्म नहीं हुई। शहलीन के घरवालों ने भारत आने के लिए वीजा अप्लाई किया, लेकिन उनका आवेदन रद्द हो गया। इस दोरान नमन और शहलीन की आस टूटने लगी। लेकिन जब मोहब्बत शिद्दत से हो तो कायनात भी उसे मिलाने की कोशिश करती है। 

...और आखिरकार बज उठी शादी की शहनाई

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मार्च में शहलीन के परिवार के तीन सदस्यों को भारत का वीजा मिल गया और वे अप्रैल में भारत की सरजमीं पर लैंड कर गए।नमन और शहलीन दोनों की ओर से कोशिशें होती गईं। आखिरकार साल 2023 उनके लिए खुशिया ले ही आया, दोनों की 2023 में शादी हो गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश