1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. अफगानिस्तान में क्रैश होने वाला विमान भारतीय नहीं, भारतीय नागर विमान मंत्रालय ने दिया अपडेट

अफगानिस्तान में क्रैश होने वाला विमान भारतीय नहीं, भारतीय नागर विमान मंत्रालय ने दिया अपडेट

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Jan 21, 2024 12:59 pm IST,  Updated : Jan 21, 2024 01:31 pm IST

पहले एक खबर सामने आई कि एक भारतीय विमान अफगानिस्तान में क्रैश हो गया है। लेकिन बाद में DGCA के सीनियर अधिकारी ने बताया कि वो विमान भारतीय नहीं बल्कि मोरक्कन पंजीकृत डीएफ 10 विमान था। भारतीय नागर विमान मंत्रालय ने भी इस बात की पुष्टि की है।

 Indian passenger plane- India TV Hindi
अफगानिस्तान में क्रैश होने वाला विमान भारतीय नहीं Image Source : PIXABAY/REPRESENTATIVE PIC

बदख्शां: अफगानिस्तान के बदख्शां प्रांत में क्रैश हुआ विमान भारतीय नहीं है। भारतीय नागर विमान मंत्रालय और DGCA के एक सीनियर अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की है। दरअसल पहले खबर सामने आई थी कि अफगानिस्तान में एक भारतीय विमान क्रैश हो गया है। ताजा अपडेट के मुताबिक, ये भारतीय विमान नहीं था। DGCA के सीनियर अधिकारी ने बताया कि वो विमान भारतीय नहीं बल्कि मोरक्कन पंजीकृत डीएफ 10 विमान था।

भारतीय विमान के क्रैश होने की गलत खबर कहां से आई?

दरअसल ANI ने अफगानिस्तान के टोलो न्यूज के हवाले से बताया कि बदख्शां के सूचना और संस्कृति विभाग के प्रमुख जबीहुल्लाह अमीरी ने कहा है कि एक भारतीय यात्री विमान बदख्शां प्रांत के कुरान-मुंजन और ज़िबक जिलों के साथ लगने वाले तोपखाना के पहाड़ों में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। जबीहुल्लाह अमीरी ने बताया कि मौके पर जांच टीम भेजी गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि विमान रविवार को सुबह क्रैश हुआ।  

सच क्या निकला?

हालांकि बाद में ANI ने इसी खबर पर अपडेट करते हुए बताया कि DGCA के सीनियर अधिकारी ने बताया कि वो विमान भारतीय नहीं बल्कि मोरक्कन पंजीकृत डीएफ 10 विमान था।

भारतीय नागर विमान मंत्रालय ने साफ की स्थिति

भारतीय नागर विमान मंत्रालय ने एक्स पर पोस्ट किया, 'अफगानिस्तान में अभी जो विमान दुर्घटना हुई है, वह भारतीय विमान नहीं है और न ही वह नॉन शेड्यूल्ड (एनएसओपी)/चार्टर विमान है। ये एक मोरक्कन पंजीकृत छोटा विमान है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश