1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. ईरान को सता रहा हमले का डर? तेहरान के कुछ हिस्सों में हवाई रक्षा प्रणालियों को किया गया सक्रिय

ईरान को सता रहा हमले का डर? तेहरान के कुछ हिस्सों में हवाई रक्षा प्रणालियों को किया गया सक्रिय

 Published : Apr 23, 2026 11:36 pm IST,  Updated : Apr 23, 2026 11:45 pm IST

तेहरान के कुछ हिस्सों में हवाई रक्षा प्रणालियों के सक्रिय होने की आवाजें सुनी गई हैं। ईरान की सेना ने यह कदम क्यों उठाया है इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

Iran Air Defence System- India TV Hindi
Iran Air Defence System Image Source : AP

Iran Air Defence System Activated: ईरान की 'नूर न्यूज' और 'मेहर न्यूज एजेंसी' ने बताया है कि तेहरान के कुछ हिस्सों में हवाई रक्षा बैटरियां सक्रिय कर दी गई थीं, लेकिन उन्होंने इसके कारण के बारे में कोई जानकारी नहीं दी और ना ही किसी घटना को रिपोर्ट किया है। ईरान की ओर यह कदम इजरायल के रक्षा मंत्री की ओर दी गई चेतावनी के बाद उठाया गया है।

इजरायल के रक्षा मंत्री ने दिया आक्रामक बयान

इजरायल के रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने आक्रामक बयान दिया है। काट्ज ने कहा कि खमेनेई वंश को पूरी तरह से समाप्त करने के लिए वो संयुक्त राज्य अमेरिका से हरी झंडी मिलने का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यही वह वंश है जिसने इजरायल के खिलाफ विनाशकारी योजनाओं की शुरुआत की थी और जो आज भी ईरान के आतंकवादी शासन का नेतृत्व कर रहा है। रक्षा मंत्री ने कहा कि इजरायल, ईरान की प्रमुख ऊर्जा और बिजली सुविधाओं को पूरी तरह नष्ट करके तथा उसके राष्ट्रीय आर्थिक बुनियादी ढांचे को कुचलकर, ईरान को वापस अंधकार युग में धकेलने के लिए भी अमेरिका के ग्रीन सिग्नल का इंतजार कर रहा है।

ईरान के न्यायिक प्रमुख क्या बोले?

इस बीच ईरान के न्यायिक प्रमुख ने होर्मुज जलडमरूमध्य में देश के शक्ति प्रदर्शन की सराहना की है। ईरान के न्यायिक प्रमुख, गुलामहुसैन मोहसेनी एजेही ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा कि देश के सशस्त्र बल होर्मुज जलडमरूमध्य में अपनी ताकत का प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने इस संदर्भ में रिवोल्यूशनरी गार्ड के "मच्छर बेड़े" (Mosquito Fleet) का भी जिक्र किया, जिसमें स्पीडबोट और पानी के नीचे चलने वाले ड्रोन शामिल हैं।

घात लगाए बैठा है ईरान

गुलामहुसैन मोहसेनी एजेही ने यह भी कहा कि IRGC का मच्छर बेड़ा, जिसमें स्पीडबोट और ड्रोन शामिल हैं, फारोर द्वीप की समुद्री गुफाओं से अमेरिकी हमलावर युद्धपोतों पर घात लगाए बैठा है। यह बेड़ा अमेरिका की हवाई सुरक्षा को भेदने और हमलावरों को पूरी तरह से तबाह करने के लिए तैयार है। उन्होंने अमेरिका की नौसैनिक उपस्थिति के खिलाफ चेतावनी भी दी है।

यह भी पढ़ें:

इजरायली रक्षा मंत्री का बड़ा बयान, बोले- 'अमेरिका से हरी झंडी मिलते ही खत्म होगा खमेनेई का खानदान'

जेलेंस्की का बड़ा दावा, बोले- 'ईरान जंग के बावजूद अमेरिका से जारी है यूक्रेन को हथियारों की सप्लाई'

 
 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश