1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. IRGC ने अमेरिका की शैतानी साजिशों और पहलवी तानाशाह के वंशजों की विभाजित ईरान की मंशा विफल कर रचा इतिहास: मुज्तबा खामेनेई

IRGC ने अमेरिका की शैतानी साजिशों और पहलवी तानाशाह के वंशजों की विभाजित ईरान की मंशा विफल कर रचा इतिहास: मुज्तबा खामेनेई

 Published : Apr 18, 2026 04:42 pm IST,  Updated : Apr 18, 2026 04:46 pm IST

ईरान के सुप्रीम लीडर सैय्यद मुज्तबा खामेनेई ने एक संदेश में कहा कि ईरान की सेना अपने जल, जमीन और झंडे की बहादुरी से रक्षा कर रही है। ईरानी सेना ने अमेरिका और पहलवी तानाशाह वंशजों के ईरान को विभाजित करने की साजिशों को नाकाम कर दिया।

मुज्तबा खामेनेई, ईरान के सुप्रीम लीडर। - India TV Hindi
मुज्तबा खामेनेई, ईरान के सुप्रीम लीडर। Image Source : AP

Iran US War: ईरान के सुप्रीम लीडर और सशस्त्र बलों के कमांडर-इन-चीफ इमाम सैय्यद मुज्तबा खामेनेई ने इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान की सेना (आर्मी) के गठन की वर्षगांठ के अवसर पर 29 फरवरदीन (18 अप्रैल 2026) को एक संदेश जारी किया। खामेनेई ने अमेरिकी दुश्मनों और पहलवी तानाशाह के वंशजों द्वारा विभाजित ईरान बनाने की साजिशों को नाकाम करने और उनके खिलाफ मजबूती से जंग लड़कर इतिहास चरने के लिए ईरानी सेना की सराहना की है। 

खामेनेई ने संदेश में क्या लिखा?

मुज्तबा ने लिखा, बिस्मिल्लाहिर्रहमानिर्रहीम “निस्संदेह, अल्लाह उन लोगों से प्रेम करता है जो उसकी राह में पंक्तिबद्ध होकर जिहाद करते हैं, मानो वे एक मजबूत इमारत हों।” मैं29 फरवरदीन की मुबारक वर्षगांठ पर इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान की सेना के गठन पर हार्दिक बधाई देता हूं। इस सेना का नामकरण महान इमाम खुमैनी ने अपनी दूरदर्शिता से किया था।

सेना राष्ट्र की संतान

खामेनेई ने संदेश में आगे लिखा, ...सेना राष्ट्र की संतान के समान है, जो लोगों के घरों की गोद से जन्म लेती है। सेना ने अमेरिका की शैतानी साजिशों, पहलवी तानाशाह के वंशजों और उन अलगाववादियों के खिलाफ एक महाकाव्य रचा, जो एक विभाजित ईरान चाहते थे। आज इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान की सेना अपनी भूमि, अपने जल क्षेत्र और अपने झंडे की बहादुरी से रक्षा कर रही है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश