1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. Iran US War: ईरान के राष्ट्रपति Pezeshkian ने दी बड़ी धमकी, कहा-"हम पहले हमला नहीं करते, लेकिन जवाब कड़ा देते हैं"

Iran US War: ईरान के राष्ट्रपति Pezeshkian ने दी बड़ी धमकी, कहा-"हम पहले हमला नहीं करते, लेकिन जवाब कड़ा देते हैं"

 Published : Mar 28, 2026 04:32 pm IST,  Updated : Mar 28, 2026 04:48 pm IST

Iran US War: ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने अपने दुश्मनों को बड़ी धमकी दी है। उन्होंने कहा है कि हम पहले हमला नहीं करते, लेकिन हमारे बुनियादी ढांचों को कोई निशाना बनाएगा तो कड़ा प्रहार करेंगे।

मसूद पेजेश्कियन, ईरान के राष्ट्रपति। - India TV Hindi
मसूद पेजेश्कियन, ईरान के राष्ट्रपति। Image Source : AP

Iran US War: इजरायल-अमेरिका से जंग के 1 महीने पूरे होने पर ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए कहा कि हम पहले हमला नहीं करते, लेकिन किसी ने हमें निशाना बनाने की कोशिश की तो जवाब बहुत कड़ा देते हैं। उन्होंने मिडिल-ईस्ट के देशों को भी धमकी देते हुए कहा कि अगर आप अपनी सुरक्षा चाहते हैं तो अपने देश की भूमि का इस्तेमाल हमारे दुश्मनों को न करने दें। आइये आपको बताते हैं कि पेजेश्कियन ने अपने पोस्ट में और क्या-क्या लिखा?

एक्स पर राष्ट्रपति पेजेश्कियन की पोस्ट

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने एक्स पर पोस्ट किया, 'हम कई बार कह चुके हैं कि ईरान पहले हमला नहीं करता, लेकिन अगर हमारे बुनियादी ढांचा या आर्थिक केंद्रों को निशाना बनाया गया तो हम कड़ी जवाबी कार्रवाई करेंगे। क्षेत्रीय देशों (मिडिल-ईस्ट) से हम कहना चाहते हैं कि अगर आप विकास और सुरक्षा चाहते हैं, तो अपने देश की भूमि से हमारे दुश्मनों को युद्ध नहीं चलाने दें।"

मिडिल-ईस्ट के सभी देशों में अमेरिकी बेस को निशाना बना रहा ईरान

बता दें कि अमेरिका और इजरायल द्वारा 28 फरवरी को तेहरान पर किए गए हमले के बाद से ही तेहरान दोनों दुश्मनों के ठिकानों पर कड़ा प्रहार कर रहा है। ईरान मिडिल-ईस्ट के प्रमुख देशों सऊदी अरब, यूएई, बहरीन, ओमान और कतर जैसे देशों में स्थित अमेरिकी बेस और ऊर्जा ठिकानों को लगातार मिसाइल और ड्रोन हमलों से निशाना बना रहा है। हाल ही में न्यूयॉर्क टाइम्स में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक मिडिल-ईस्ट में अमेरिका के 13 सैन्य बेस ईरानी हमले झेलने के बाद अब रहने लायकन नहीं रह गए हैं। यह अमेरिका के लिए बहुत बड़ा झटका है। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश