Middle East में ईरान-अमेरिका में जारी संघर्ष के बीच बड़ी खबर आई है। दरअसल, ईरान की फ़ार्स न्यूज़ एजेंसी ने आज (शनिवार को) बताया कि कतर में अमेरिकी बेस पर हमला करते वक्त मार्च में ईरान के दो Su-24 फाइटर जेट गिराए जाने के बाद, कतरी सेना ने उनके 3 मिलिट्री पायलटों को दबोच लिया था। कतर ने अब तक तीनों पायलटों को ना तो आपस में मिलने दिया है और ना ही उनकी सेहत के बारे में कोई जानकारी दे रहा है।
कतर में पकड़े गए सालेही, दश्तियन और बेह्रुशियन
फ़ार्स न्यूज़ एजेंसी के मुताबिक, आर्म्ड फोर्स के जनरल स्टाफ की 'Search Committee for the Missing' के कमांडर मोहम्मद बाघरजादेह ने कहा कि इन 3 पायलटों की पहचान जवाद सालेही, अब्दुल-मजीद दश्तियन और इमरान बेह्रुशियन के रूप में हुई है। कतरी सेना पिछले 6 महीनों से इन तीनों को कैद में रखे हुए है।
पायलटों को किसी से भी मिलने की इजाजत नहीं दे रहा कतर
कमांडर मोहम्मद बाघरजादेह ने दावा किया कि कतर की सरकार ने अभी तक इन तीनों पायलटों को एक-दूसरे से मिलने, अपने परिजनों या इन मामले को देख रहे ईरानी अधिकारियों से संपर्क करने की अनुमति नहीं दी है। अब ईरानी अधिकारी ने ये डिमांड की है कि 'इंटरनेशनल कमिटी ऑफ द रेड क्रॉस' को कतर की कैद में मौजूद पायलटों से मिलने की इजाजत दी जाए।
ईरान ने रेड क्रॉस से लगाई मदद की गुहार
'फ़ार्स' की रिपोर्ट के मुताबिक, "तीसरे जिनेवा कन्वेंशन के अंतर्गत, इंटरनेशनल रेड क्रॉस को कतर में ईरानी पायलटों से जल्द से जल्द मिलना चाहिए, उनके स्वास्थ्य की जांच करनी चाहिए और उनकी रिहाई के लिए जरूरी हालात बनाने में सहायता करनी चाहिए।" हालांकि, ईरान के इस दावे पर कतर की तरफ से तुरंत कोई रिएक्शन नहीं आया है।
इन्हीं पायलटों के साथी का शव हो चुका बरामद
गौरतलब है कि पिछले महीने, ईरानी आर्मी ने कहा कि उसने ईरानी पायलट माजिद काजेमी की बॉडी बरामद कर ली गई है, जो मार्च की शुरुआत में कतर के अल-उदीद एयर बेस पर ऑपरेशन के दौरान मारे गए थे। तब ईरान की सेना ने ऐलान किया था कि DNA टेस्ट से काजेमी की मौत की पुष्टि हो गई है। काजेमी ईरानी एयरफोर्स के उन Su-24 पायलटों में से एक थे जो मार्च के ऑपरेशन का भाग थे। हालांकि, अमेरिका ने F-15E विमान के दूसरे पायलट को ईरान में ढूंढ निकाला था और भीषण गोलीबारी के बीच उसे रेस्क्यू कर लिया था।
(इनपुट- ANI)
ये भी पढ़ें- क्या सच में ईरान के ‘जेलीफिश ड्रोन स्वार्म’ ने गिराया था अमेरिकी F-15E? उसी के पायलट ने किया बड़ा दावा