1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. तेहरान की कुख्यात एविन जेल पर इजरायल ने किया था बड़ा हमला, ईरानी अदालत ने कहा-मारे गए 71 लोग

तेहरान की कुख्यात एविन जेल पर इजरायल ने किया था बड़ा हमला, ईरानी अदालत ने कहा-मारे गए 71 लोग

 Published : Jun 29, 2025 01:39 pm IST,  Updated : Jun 29, 2025 02:29 pm IST

ईरान से जंग के दौरान इजरायली सेना ने तेहरान की कुख्यात एविन जेल पर बहुत घातक हमला किया था। ईरान ने माना है कि इजरायल का यह हमला बहुत भयावह था, जिसमें सैनिकों, कैदियों और मिलने वालों समेत कम से कम 71 लोग मारे गए थे।

इजरायल की एयर स्ट्राइक के बाद एविन जेल का बुरा हाल। - India TV Hindi
इजरायल की एयर स्ट्राइक के बाद एविन जेल का बुरा हाल। Image Source : AP

दुबईः ईरान से चल रहे युद्ध के दौरान इजरायल ने तेहरान की कुख्यात एविन जेल पर बहुत भयानक हमला किया था। ईरान की न्यायपालिका ने कहा कि जेल पर गत सोमवार को इजरायल द्वारा किए गए हमले में कम से कम 71 लोग मारे गए थे। इस जेल में कई राजनीतिक कार्यकर्ताओं को रखा गया है।

यह ईरान के ऊपर इजरायल का बहुत बड़ा हमला माना जा रहा है। सरकारी समाचार एजेंसी ‘मिजान’ की वेबसाइट पर रविवार को प्रसारित खबर में न्यायपालिका के प्रवक्ता असगर जहांगीर ने कहा कि मारे गए लोगों में कर्मचारी, सैनिक, कैदी और मिलने आए परिवारों के सदस्य शामिल हैं।

क्यों कुख्यात है एविन जेल?

एविन जेल तेहरान के एविन इलाके में स्थित है। इसलिए इसे एविन जेल कहते हैं। यहां 10 से 15 हजार कैदियों को रखने की व्यवस्था है। यहां पर प्रमुख रूप से राजनीतिक नजरबंद लोगों, पत्रकारों, अकादमिक लोगों, मानवाधिकार कार्यकर्ताओं, दोहरी नागरिकता धारक और विदेशी कैदी रखे जाते हैं। मानवाधिकार समूहों ने इस जेल को यातना का प्रतीक बताते हुए कई बार दोषी ठहराया है, जहां  बिटिंग और इलेक्ट्रिक शॉक से लेकर सॉलीट्री प्रभाव, फोर्स्ड कॉन्फेशन, नींद वंचना और यौन शोषण जैसी यातनाएं शामिल हैं। इजरायल के हमले में जेल का मुख्य गेट, प्रशासनिक भवन, चिकित्सा केंद्र और विज़िट हॉल सहित कई हिस्से ध्वस्त हो गए थे।  (एपी)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश