1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. मारा गया Iran के मिसाइल कार्यक्रम का प्रमुख जनरल आमिर अली हाजीजादेह, इजरायल के दावे पर जानें ईरान ने क्या कहा

मारा गया Iran के मिसाइल कार्यक्रम का प्रमुख जनरल आमिर अली हाजीजादेह, इजरायल के दावे पर जानें ईरान ने क्या कहा

 Published : Jun 13, 2025 04:58 pm IST,  Updated : Jun 13, 2025 05:06 pm IST

इजरायल के हमले में ईरान के शीर्ष कमांडर मारे गए हैं। इस बीच ने एक और बड़ा दावा किया है उसने रिवोल्यूशनरी गार्ड मिसाइल कार्यक्रम के प्रमुख जनरल आमिर अली हाजीजादेह को मार गिराया है। जानें इसे लेकर ईरान ने क्या कहा है।

रिवोल्यूशनरी गार्ड मिसाइल कार्यक्रम के प्रमुख जनरल आमिर अली हाजीजादेह- India TV Hindi
रिवोल्यूशनरी गार्ड मिसाइल कार्यक्रम के प्रमुख जनरल आमिर अली हाजीजादेह Image Source : FILE

Israel Iran War: इजरायल ने ईरान के परमाणु और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है। इजरायल के हमलों में ईरान के शीर्ष  कमांडर और वैज्ञानिक मारे गए हैं। इस बीच इजराइल ने दावा किया है कि उसने रिवोल्यूशनरी गार्ड मिसाइल कार्यक्रम के प्रमुख जनरल आमिर अली हाजीजादेह को मार गिराया है। इजरायल के इस दावे को ईरान ने स्वीकार नहीं किया है। इससे पहले बीते साल भी इस तरह के दावे किए गए थे कि हाजीजादेह इजरायली खुफिया एजेंसी मोसाद और अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए की संयुक्त कार्रवाई में मारा गया है।

खामेनेई ने की ने नए सैन्य कमांडरों की नियुक्ति

इस बीच ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने शुक्रवार को इजरायली हमलों में मारे गए दो शीर्ष सैन्य कमांडरों के स्थान पर नए अधिकारियों की नियुक्ति की है। ईरान की सरकारी टीवी ने बताया कि जनरल मोहम्मद बाघेरी की जगह जनरल अब्दुलरहीम मूसावी को सशस्त्र बलों का नया प्रमुख नियुक्त किया है। मौसवी पहले शीर्ष सैन्य कमांडर थे। टीवी चैनल पर प्रसारित खबर के मुताबिक, खामेनेई ने जनरल हुसैन सलामी के स्थान पर मोहम्मद पाकपोर को अर्द्धसैनिक बल रिवॉल्यूशनरी गार्ड का नेतृत्व करने के लिए चुना है। 

'इजरायल को सजा मिलेगी'

इस बीच यहां यह भी बता दें कि, अयातुल्ला अली खामेनेई ने कहा है कि इजरायल को कड़ी सजा मिलेगी। ईरान की मिलिट्री ने चेतावनी देते हुए कहा है कि याद रखना, यह हमने शुरू नहीं किया है। पिछले कुछ घंटों में ईरान ने इजरायल की ओर 100 से अधिक ड्रोन भी दागे हैं। इजरायल के मुख्य सैन्य प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल एफी डेफ्रिन ने इसकी पुष्टि की है। 

यह भी पढ़ें:

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश