1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. Israel Iran US Ceasefire Live Updates: अमेरिका अब स्वतंत्र देशों पर अपनी नीति थोपने की स्थिति में नहीं रहा: Iran

Israel Iran US Ceasefire Live Updates: अमेरिका अब स्वतंत्र देशों पर अपनी नीति थोपने की स्थिति में नहीं रहा: Iran

 Updated : Apr 28, 2026 11:41 pm IST

Israel Iran US Ceasefire Live Updates: ईरान और अमेरिका में दूसरे दौर की शांति वार्ता अधर में लटकी है। ईरान के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि अमेरिका अब आजाद देशों पर अपनी नीति थोपने की हालत में नहीं रह गया है।

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज। - India TV Hindi
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज। Image Source : AP

Israel Iran US Ceasefire Live Updates: ईरान और अमेरिका के बीच दूसरे दौर की शांति वार्ता पर लगातार आशंका के बादल छाये हुए हैं। इस बीच इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच सीजफायर टूट गया है। इजरायली सेना ने दक्षिणी लेबनान के जाउटर शहर पर बमबारी कर दी है। इस दौरान इजरायल ने हिजबुल्लाह के 1000 से अधिक आतंकी ठिकानों को ध्वस्त करने का दावा किया है। वहीं ईरान के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि अमेरिका अब आजाद देशों पर अपनी नीति थोपने की हालत में नहीं रह गया है। 

ईरान ने अब होर्मुज पर ऐसा प्रस्ताव रख दिया है, जो ट्रंप को मंजूर नहीं है। इस बीच 72 घंटे में ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची तीसरी बार पाकिस्तान पहुंच गए हैं। अराघची ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन से सोमवार को मुलाकात करने के बाद तीसरी बार इस्लामाबाद का रुख किया है। अराघची लगातार अपने सहयोगी देशों से संपर्क को मजबूत करने में जुटे हैं। 

ईरान की होर्मुज पर क्या है नई शर्त

ईरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को तैयार है, लेकिन उसने कई शर्तें रखी हैं। इसमें अमेरिकी ब्लॉकेड हटाना, परमाणु वार्ता की बातचीत को टालना और होर्मुज में ईरान का नियंत्रण व जहाजों से वसूली का अधिकार होना है। मगर इससे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सहमत नहीं हैं। 

 

Israel Iran US Ceasefire Live Updates:

Auto Refresh
Refresh
  • 4:46 PM (IST)
    Posted by Dharmendra Mishra

    होर्मुज का इस्तेमाल दबाव बनाने के हथियार के रूप में नहीं होना चाहिएः कतर

    कतर के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माजेद अल अंसारी ने कहा है कि होर्मुज जलडमरूमध्य का इस्तेमाल दबाव बनाने के हथियार के रूप में नहीं किया जाना चाहिए और नौवहन को अवरुद्ध करने के कृत्य को उचित नहीं ठहराया जा सकता है।

  • 2:51 PM (IST)
    Posted by Dharmendra Mishra

    अमेरिका अब स्वतंत्र देशों पर अपनी नीति नहीं थोप पाएगा: ईरान

    ईरान के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता रेज़ा तलई-निक ने कहा है कि अमेरिका अब स्वतंत्र देशों पर अपनी नीति थोपने की स्थिति में नहीं रहा है। उन्होंने आगे कहा कि वाशिंगटन को यह स्वीकार करना चाहिए कि उसे अपने अवैध और तर्कहीन मांगों को छोड़ना होगा।

  • 12:36 PM (IST)
    Posted by Dharmendra Mishra

    इजरायली सेना ने दक्षिणी लेबनान में 'संदिग्ध हवाई लक्ष्य' पर दागी इंटरसेप्टर मिसाइल

    इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच सीजफायर के बावजूद जंग जारी है। आईडीएफ ने दक्षिणी लेबनान में 'संदिग्ध हवाई लक्ष्य' पर इंटरसेप्टर मिसाइल दागी है। 

     

  • 10:39 AM (IST)
    Posted by Dharmendra Mishra

    ईरान अभी शुरू नहीं करेगा स्कूलों में फिजिकल क्लास

    इजरायल और अमेरिका के हमले में तेहरान के मिनाब शहर के स्कूल में मारे गए 168 बच्चों की घटना के बाद से ईरान अभी फिजिकल क्लास शुरू करने का इच्छुक नहीं है। ईरान का कहना है कि उसके पास स्कूलों में व्यक्तिगत रूप से पढ़ाई फिर से शुरू करने की कोई योजना नहीं है।

  • 8:56 AM (IST)
    Posted by Dharmendra Mishra

    ह्वाइट हाउस पर हमले के बाद ब्रिटेन के राजा किंग्स चार्ल्स-3 के साथ बेखौफ टहलते दिखे ट्रंप

    ह्वाइट हाउस पर शनिवार की रात डिनर पार्टी में हमले के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ब्रिटेन के राजा किंग्स चार्ल्स-3 के साथ बेखौफ होकर लॉन में टहलते दिखे। 

  • 8:40 AM (IST)
    Posted by Dharmendra Mishra

    होर्मुज पर ईरान के नये प्रस्ताव से नाखुश ट्रंप

    होर्मुज पर दिए गए ईरान के नए प्रस्ताव को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप काफी नाखुश बताए जा रहे हैं। हालांकि उन्होंने अभी तक इस पर कोई आखिरी निर्णय नहीं लिया है। 

  • 8:30 AM (IST)
    Posted by Dharmendra Mishra

    पुतिन से मिलकर खुश हुए ईरान के विदेश मंत्री, बोले-रणनीतिक साझेदारी ने साबित की मजबूती

    ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन से मिलने के बाद कहा कि क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अस्थिरता के समय रूस के साथ उच्चतम स्तर पर बातचीत करने से उन्हें खुशी हुई है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि “हाल की घटनाओं ने हमारे रणनीतिक साझेदारी की गहराई और मजबूती को साबित किया है।”

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश