1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. इस वजह से भारत के लिए अहम हैं अफ्रीकी देश, यहीं मिलता है दुनिया का 40 फीसदी सोना

इस वजह से भारत के लिए अहम हैं अफ्रीकी देश, यहीं मिलता है दुनिया का 40 फीसदी सोना

 Edited By: Amit Mishra
 Published : Mar 22, 2024 05:15 pm IST,  Updated : Mar 22, 2024 05:15 pm IST

किसी भी देश की जरूरतों को पूरा करने में प्राकृतिक संसाधनों का अहम योगदान रहता है। अफ्रीकी देशों मे ऐसे ही प्राकृतिक संसाधनों की कोई कमी नहीं है। भारत भी लिथियम और कोबाल्ट सहित महत्वपूर्ण खनिजों के लिए अफ्रीकी देशों में संभावनाएं तलाश रहा है।

अफ्रीका खनिज (फाइल फोटो)- India TV Hindi
अफ्रीका खनिज (फाइल फोटो) Image Source : AP

अफ्रीकी देश प्राकृतिक संसाधनों से भरे हैं। अफ्रीका में विश्व के खनिज भंडार का लगभग 30 प्रतिशत, प्राकृतिक गैस करीब 8 प्रतिशत और वैश्विक तेल भंडार का 12 फीसदी हिस्‍सा है। अफ्रीका महाद्वीप में दुनिया का 40 फीसदी सोना और 9 प्रतिशत तक तक क्रोमियम व प्‍लेटिनम है। दुनिया में कोबाल्ट,हीरा,प्लेटिनम और यूरेनियम का सबसे बड़ा भंडार अफ्रीका में है। अफ्रीका के एक देश कांगो में ही दुनिया के कुल कोबाल्ट का आधा हिस्सा मौजूद है। लीथियम आयन की बैटरियों में कोबाल्ड बेहद जरूरी तत्व है। ऐसे में भारत की नजरें में अफ्रीकी महाद्वीप के देशों पर टिकी हुई हैं।

अफ्रीका पर नजरें 

केंद्रीय खान सचिव वी एल कांता राव ने शुक्रवार को कहा कि कोबाल्ट और अन्य महत्वपूर्ण खनिजों के लिए भारत की अफ्रीका पर नजरें टिकी हुई हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि देश लिथियम ब्लॉक के लिए अभी भी ऑस्ट्रेलिया के साथ बातचीत कर रहा है। राव ने नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में संवाददाताओं से कहा, ''हम लिथियम और कोबाल्ट सहित महत्वपूर्ण खनिजों के लिए अफ्रीका के जाम्बिया, नामीबिया, कांगो, घाना और मोजाम्बिक देशों में संभावनाएं तलाश रहे हैं।'' उन्होंने कहा कि, प्रौद्योगिकी, विनिर्माण और अन्य उद्योगों के लिए महत्वपूर्ण खनिजों की काफी अहम उपयोगिता है। 

तैयार किए जा रहे हैं नियम 

राव ने कहा कि अपतटीय खनिज ब्लॉकों की नीलामी से जुड़े नियमों को तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 10 अपतटीय ब्लॉकों को बिक्री के लिए रखा जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि अपतटीय ब्लॉकों की नीलामी आम चुनाव के बाद होगी। खान सचिव ने कहा कि महत्वपूर्ण खनिजों की नीलामी के पहले दौर का नतीजा 10 दिनों में आ जाएगा। 

खनिज ब्लॉक की नीलामी

केंद्रीय खान सचिव ने आगे कहा कि जम्मू-कश्मीर में लिथियम ब्लॉक की नीलामी अब तीसरी किस्त में की जाएगी क्योंकि इसके लिए केवल दो बोलियां ही आई थीं। इसे पहले दौर में बिक्री के लिए रखा गया था। सरकार ने इस महीने महत्वपूर्ण और रणनीतिक खनिजों की नीलामी का तीसरा चरण शुरू किया है। इस दौर में कुल सात महत्वपूर्ण खनिज ब्लॉक की नीलामी की जा रही है। भाषा 

यह भी पढ़ें:

मुस्लिम महिला ने जलाया था कुरान, झुलस गया पूरा पाकिस्तान; अब कोर्ट ने दी इतनी कड़ी सजा

आतंक की आग में जब खुद ही जलने लगा आतंकियों का पालनहार पाकिस्तान... तो चीन हुआ परेशान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश