मिडिल ईस्ट में ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच जारी भीषण जंग का आज 18वां दिन है। सबके मन में सवाल है कि ये जंग कब रुकेगी। दुनिया में नॉर्मलेसी कब आएगी। अब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी कहने लगे हैं कि जंग रोकने के लिए बात करें तो किससे करें? शुरुआती दौर में तो ट्रंप ईरान में अपनी पसंद की सरकार बनाने की बात करते थे। कभी ईरान में थल सेना उतारने की बात होती थी तो कभी परमाणु बम बरसाने की। लेकिन शायद इस बात का एहसास हुआ कि ये दोनों बहुत खतरनाक चुनाव हैं। दूसरी ओर ईरान भी जानता है कि वो ये जंग ज्यादा दिन तक जारी नहीं रख सकता।
ईरान युद्ध इस वक्त टर्निंग प्वाइंट पर है। ये टर्निंग प्वाइंट स्ट्रेट ऑफ होर्मुज है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इसे खोलने के लिए नाटो से मदद मांग रहे हैं लेकिन कोई मदद को तैयार नहीं है। ट्रंप को कहना पड़ रहा है कि चीन उनकी मदद करे। ब्रिटेन ने हाथ खड़े कर दिए हैं, जर्मनी ने मना कर दिया है। ट्रंप के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बड़ा सिरदर्द बन गया है।
ट्रंप ने नाटो देशों ब्रिटेन, जर्मनी, फ्रांस के अलावा ऑस्ट्रेलिया, साउथ कोरिया और चीन से भी कहा है कि वो अपने जंगी जहाज स्ट्रेट ऑफ होर्मुज भेजें ताकि, ऑयल सप्लाई को स्मूद किया जा सके। लेकिन जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने तो ऐसा करने से साफ-साफ मना कर दिया है। ब्रिटेन, चीन, फ्रांस और साउथ कोरिया ने भी ट्रंप की गुजारिश पर कोई रिएक्शन नहीं दिया। इससे नाराज होकर ट्रंप ने कहा कि यूक्रेन युद्ध में अमेरिका, नाटो की मदद कर रहा है। अगर इस वक्त नैटो के मेंबर अमेरिका की मदद नहीं करेंगे तो उन्हें इसका अंजाम भुगतना होगा। तो 18वें दिन इस जंग में क्या कुछ हो रहा है? आइए जानते हैं मिडिल ईस्ट में जारी जंग की हर अपडेट हमारे इस Live Blog में...