Thursday, January 15, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. मध्य प्रदेश के CM मोहन यादव ने जापान में Toyota के अधिकारियों से की मुलाकात, निवेश को लेकर हुई चर्चा

मध्य प्रदेश के CM मोहन यादव ने जापान में Toyota के अधिकारियों से की मुलाकात, निवेश को लेकर हुई चर्चा

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादवा जापान की यात्रा पर हैं। अपनी इस यात्रा के दौरान सीएम यादव ने टोयोटा मोटर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों के साथ मुलाकात की है। सीएम प्रमुख जापानी व्यापारिक संस्थाओं के साथ महत्वपूर्ण बैठकें भी करेंगे।

Edited By: Amit Mishra @AmitMishra64927
Published : Jan 28, 2025 11:01 am IST, Updated : Jan 28, 2025 01:23 pm IST
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव (दाएं से दूसरे नंबर पर क्रीम कलर के सूट में) ने जापान में टोयोट- India TV Hindi
Image Source : ANI मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव (दाएं से दूसरे नंबर पर क्रीम कलर के सूट में) ने जापान में टोयोटा के अधिकारियों से की मुलाकात

तोक्यो: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव आधिकारिक यात्रा पर जापान पहुंचे हैं। सीएम यादव की इस यात्रा का मकसद निवेश को आकर्षित करना और आर्थिक संबंधों को मजबूती प्रदान करना है। जापान पहुंचने पर सीएम यादव का प्रवासी भारतीयों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। उनकी चार दिवसीय यात्रा पिछले साल शुरू किए गए ‘मध्य प्रदेश में निवेश’ अभियान का हिस्सा है। यह अभियान 24 और 25 फरवरी को भोपाल में आयोजित होने वाले ‘इन्वेस्ट मध्य प्रदेश’- वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन 2025 में समाप्त होगा।

संवाद सत्र में अहम लोगों से हुई सीएम की मुलाकात 

अपनी यात्रा के दौरान जापान के ओकोयो में सीएम यादव ने संवाद सत्र के दौरान अहम  लोगों से मुलाकात की। सीएम यादव ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट कर कहा, ''टोयोटा मोटर कॉर्पोरेशन के प्रशासन और सहायता विभाग के विभाग महाप्रबंधक तोशीयुकी नकाहारा और परियोजना महाप्रबंधक मासाहिरो नोगी के साथ एक संवादा सत्र आयोजित किया गया, जिसमें भारत और मध्य पूर्व प्रभाग के तहत संभावित व्यापार संबंधों पर चर्चा की गई। इस बैठक में मध्य प्रदेश में व्यापारिक अवसरों पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया, जहां विशाल भूमि, कुशल युवा कार्यबल, उत्कृष्ट बुनियादी ढांचा और तेजी से बढ़ता ऑटोमोबाइल क्षेत्र प्रमुख आकर्षण हैं।''

मध्य प्रदेश के साथ जापान के संबंध नए नहीं

मध्य प्रदेश में निवेश के अवसरों पर एक संवादा सत्र के दौरान, सीएम मोहन यादव ने कहा, "जापान का एक समृद्ध इतिहास रहा है। व्यापार और निवेश के मामले में मध्य प्रदेश के साथ जापान के संबंध नए नहीं हैं। 2023-24 में, मध्य प्रदेश ने जापान को 92.8 मिलियन डॉलर का सामान निर्यात किया। इस सत्र के माध्यम से, हम मध्य प्रदेश में जापान से महत्वपूर्ण निवेश की उम्मीद कर रहे हैं।"

मध्य प्रदेश के लिए बढ़ेंगे व्यावसायिक अवसर

बता दें कि, अपनी इस यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख जापानी व्यापारिक संस्थाओं के साथ कई महत्वपूर्ण बैठकें करेंगे। मुख्यमंत्री ने भरोसा जताया कि इनमें से कई बैठकें मध्य प्रदेश के लिए व्यावसायिक अवसर पैदा करेंगी। मध्य प्रदेश के जापान के साथ मजबूत व्यापारिक और निवेश संबंध हैं। वित्त वर्ष 2023-24 में भारत और जापान के बीच व्यापार 22.85 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया, जिसमें मध्य प्रदेश का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। राज्य ने जापान में लगभग 9 करोड़ 30 लाख अमेरिकी डॉलर के उत्पाद निर्यात किए। इनमें एल्युमीनियम, रसायन, मशीनरी, दवाइयां और कपड़े जैसे उत्पाद शामिल हैं। सीएम यादव 31 जनवरी तक जापान में रहेंगे।

यह भी पढ़ें:

PM मोदी जल्द कर सकते हैं अमेरिका की यात्रा, डोनाल्ड ट्रंप ने खुद बताया समय

PM मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच क्या बात हुई? व्हाइट हाउस ने बताया

 

Latest World News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश

Advertisement
Advertisement
Advertisement