1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. Middle East Conflict: देखें अमेरिका ने ईरान पर कैसे बरपाया कहर, सामने आया एक और वीडियो

Middle East Conflict: देखें अमेरिका ने ईरान पर कैसे बरपाया कहर, सामने आया एक और वीडियो

 Published : Mar 01, 2026 01:04 pm IST,  Updated : Mar 01, 2026 01:04 pm IST

अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमले से ईरान में भी भीषण तबाही मची है। यूएस सेंट्रल कमांड ने हमले का एक वीडियो शेयर किया है।

ईरान पर अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमला- India TV Hindi
ईरान पर अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमला Image Source : X @CENTCOM

अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमले ने ईरान पर बेहिसाब कहर बरपाया है। इस भीषण हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह खामेनेई की भी मौत हो गई है। उनके बड़े बेटे मुस्तफा, बेटी, दामाद पोती, ईरान के टॉप लीडरशिप सब इस हमले में खत्म हो गए हैं। इस वजह से पूरे मिडल ईस्ट में भयंकर तनाव व्याप्त है। इस बीच यूएस सेंट्रल कमांड ने ईरान पर हमले का एक वीडियो साझा किया है। यूएस सेंट्रल कमांड ने वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने ऑफिशियल हैंडल से शेयर किया है। पोस्ट में लिखा है, "ईरानी सरकार को चेतावनी दी गई थी। CENTCOM अब निर्देश के अनुसार तेज और निर्णायक कार्रवाई कर रहा है।" 

वहीं, इस हमले के बाद ईरान बौखला गया है और जवाबी कार्रवाई के रूप में उसने इजरायल के साथ-साथ कतर, कुवैत, बहरीन, यूएई समेत कई खाड़ी देशों पर मिसाइलें दाग दी हैं। ईरान ने दुबई एयरपोर्ट, बुर्ज खलीफा और बहरीन, कुवैत में अमेरिकी सैन्य बेस को रविवार को दोबारा निशाना बनाया। आबूधाबी का इंटरनेशनल एयरपोर्ट सोमवार तक के लिए हमले के बाद बंद कर दिया गया है। 

ईरान के चीफ ऑफ स्टाफ की भी मौत

इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को कुछ देर पहले ईरान के हमलों को देखते हुए फिर से चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि इस बार अब ईरान पर ऐसा हमला करेंगे कि जिसे पहले कभी देखा नहीं गया होगा। इसके बाद अब अमेरिका ने ईरान पर फिर से हमला करना शुरू कर दिया है। तेहरान में कई जगह धमाके सुने गए हैं। इस हमले में ईरान के मिलिट्री चीफ मुसावी के मारे जाने की भी खबर सामने आई है। 

आधिकारिक आईआरएनए एजेंसी के अनुसार, शनिवार को ईरान पर हुए अमेरिकी-इजरायल हमलों में सशस्त्र बलों के चीफ ऑफ स्टाफ अब्दुल रहीम मूसावी और रक्षा मंत्री अजीज नासिरज़ादेह मारे गए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश