1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. जापान में सांसद अभिषेक बनर्जी ने आतंकवाद को कहा पागल कुत्ता, पाकिस्तान को बताया उसका हैंडलर

जापान में सांसद अभिषेक बनर्जी ने आतंकवाद को कहा पागल कुत्ता, पाकिस्तान को बताया उसका हैंडलर

 Written By: Avinash Rai @RaisahabUp61
 Published : May 24, 2025 08:51 am IST,  Updated : May 24, 2025 08:51 am IST

पाकिस्तान की दुनियाभर में अब पोल खुलने लगी है। भारत सरकार का डेलीगेशन दुनियाभर के देशों में पहुंच रहा है। ऐसे में टोक्यों में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने आतंकवाद को पागल कुत्ता और पाकिस्तान को उसका हैंडलर बताया है।

MP Abhishek Banerjee called terrorism a mad dog and said Pakistan is its handler in Japan - India TV Hindi
अभिषेक बनर्जी ने आतंकवाद को कहा पागल कुत्ता Image Source : ANI

पाकिस्तान की पोल खोलने के लिए भारत का डेलीगेशन एक एक करके दुनियाभर के देशों में पहुंच रहा है। ऐसे में दुनियाभर में अब पाकिस्तान की पोल खुलने लगी है। इस बीच जापान में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा, "हम यहां संदेश और सच्चाई साझा करने के लिए आए हैं कि भारत झुकने से इनकार करता है। हम डर के आगे घुटने नहीं टेकेंगे। मैं एक राजनीतिक दल से संबंधित हूं जो विपक्ष में है। मैंने सार्वजनिक रूप से कहा है कि पाकिस्तान को उसकी भाषा में सबक सिखाया जाना चाहिए। अगर आतंकवाद एक पागल कुत्ता है, तो पाकिस्तान एक जंगली हैंडलर है। हमें सबसे पहले इस जंगली हैंडलर से निपटने के लिए दुनिया को एक साथ लाने की जरूरत है। अन्यथा, यह जंगली हैंडलर और अधिक पागल कुत्तों को पालेगा और बड़ा करेगा। 

विदेशों में खुलने लगी पाकिस्तान की पोल

इसके अलावा आज दो और डेलीगेशन को आगे की यात्रा के लिए रवाना कर दिया गया है। कांग्रेस नेता शशि थरूर की अगुवाई में एक डेलिगेशन गुयाना के लिए रवाना हो गया, जो अमेरिका, पनामा, ब्राजील और कोलंबिया का दौरा करेगा। डेलिगेशन में शशि थरूर के साथ डॉ सरफराज अहमद, शांभवी, जीएम हरीश बालयोगी, शशांक मणि त्रिपाठी, भुवनेश्वर कलिता, तेजस्वी सूर्या और मिलिंद देवड़ा शामिल हैं। इसके अलावा भाजपा सांसद बैजयंत पांडा के नेतृत्व में भी सांसदों का एक डेलिगेशन बहरीन के लिए रवाना हो गया है। ये डेलिगेशन सऊदी अरब, कुवैत और अल्जीरिया जाएगा और ऑपरेशन सिंदूर पर भारत का पक्ष रखेगा। AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी बीजेपी सांसद बैजयंत पांडा के डेलिगेशन का हिस्सा हैं।

क्या बोले शशि थरूर

गुयाना रवाना होने से पहले कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा कि पाकिस्तान स्पॉन्सर्ड आतंकवाद की पोल खोलने के लिए हम जा रहे हैं। हम लोगों को ये समझाने के लिए जा रहे हैं कि आखिर हमारा अनुभव क्या था। इसके अलावा बहरीन रवाना होने से पहले ओवैसी ने कहा कि पाकिस्तान आतंकवादी शिविर चला रहा है, जिसे लेकर हम चारों देशों से इसके बारे में बात करेंगे। भाजपा सांसद बैजयंत पांडा ने इस दौरे को लेकर कहा, "आज हमारा डेलीगेशन पश्चिम एशिया की इस यात्रा पर निकल रहा है। सबसे बड़ा संदेश वह एकता है जो भारत ने दुनिया को दिखाई है और दिखाना जारी रखा है। हम इस संदेश को लेकर बहुत स्पष्ट हैं कि युद्ध के मैदान में जीत हासिल करने के बाद, दुनिया से आतंकवाद पर ध्यान केंद्रित करने के लिए कहना महत्वपूर्ण है। हम एक विशेष प्रकार के आतंकवाद से पीड़ित हैं जो राज्य द्वारा प्रायोजित है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश