1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. भूकंप के झटकों से हिल गया भारत का पड़ोसी देश, जानें कितनी रही तीव्रता

भूकंप के झटकों से हिल गया भारत का पड़ोसी देश, जानें कितनी रही तीव्रता

 Published : May 15, 2025 06:31 am IST,  Updated : May 15, 2025 06:31 am IST

बुधवार को भारत के पड़ोसी देश नेपाल में भूकंप की घटना सामने आई है। इस भूकंप के झटके काठमांडू और अन्य पड़ोसी जिलों में भी महसूस हुए हैं।

सांकेतिक फोटो।- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो। Image Source : INDIA TV

दुनिया भर के अनेक देशों में बीते कुछ समय से भूकंप की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। भारत में भी लगातार भूकंप की खबरें आती रहती हैं। हाल ही में भारत के पड़ोसी देश म्यांमार में भयावह भूकंप में हजारों लोगों की जान चली गई थी। वहीं, अब बुधवार को भारत के एक और पड़ोसी देश की धरती भूकंप से हिल गई है। बुधवार को नेपाल में भूकंप की घटना देखने को मिली है जिसने लोगों के मन में फिर से डर को भर दिया है। आइए जानते हैं कि कितनी रही है नेपाल के भूकंप की तीव्रता।

कितनी रही भूकंप की तीव्रता?

दरअसल, बुधवार को नेपाल में भूकंप में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। राष्ट्रीय भूकंप निगरानी एवं अनुसंधान केंद्र की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, नेपाल में आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.6 मापी गई है। ये भूकंप करीब शाम 6 बजकर 11 मिनट पर आया। इस भूकंप का केंद्र नेपाल के पूर्व में सोलुखुम्बु जिले के छेस्कम क्षेत्र में स्थित था।

जान-माल का नुकसान नहीं

नेपाल के भूकंप निगरानी केंद्र की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, बुधवार शाम को आए भूकंप के झटके काठमांडू और अन्य पड़ोसी जिलों में भी महसूस किए गए हैं। भूकंप निगरानी केंद्र ने बताया है कि भूकंप के हल्के झटके थे। वहीं, भूकंप के कारण अब तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की तत्काल खबर सामने नहीं आई है।

भूकंप आते क्यों हैं?

भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में हाल के दिनों में भूकंप की घटनाएं काफी बढ़ गई हैं। आपको बता दें कि हमारी धरती के भीतर 7 टेक्टोनिक प्लेट्स हैं। ये प्लेट्स लगातार अपने स्थान पर घूमते रहती हैं। हालांकि, ये प्लेट्स कई बार फॉल्ट लाइन पर टकराती हैं, जिससे घर्षण पैदा होता है। इस घर्षण से निकली ऊर्जा बाहर निकलने का रास्ता तलाशती हैं। इसी कारण धरती पर भूकंप की घटनाएं देखने को मिलती हैं। (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान के बलूचिस्तान में अज्ञात बंदूकधारियों का आतंक, बेरहमी से किया 4 ट्रक चालकों का कत्ल

भारत के खिलाफ इस शख्स की देखरेख में बनाई थी सैन्य अभियान की रणनीति, नाम जानकर चौंक जाएंगे आप

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश