1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान के बलूचिस्तान में अज्ञात बंदूकधारियों का आतंक, बेरहमी से किया 4 ट्रक चालकों का कत्ल

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में अज्ञात बंदूकधारियों का आतंक, बेरहमी से किया 4 ट्रक चालकों का कत्ल

 Published : May 15, 2025 04:12 am IST,  Updated : May 15, 2025 04:12 am IST

पाकिस्तान में एक बार फिर अज्ञात बंदूकधारियों का आतंक देखने को मिला है। बलूचिस्तान में अज्ञात बंदूकधारियों ने चार ट्रक चालकों का मार डाला है। अभी तक किसी संगठन ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है।

बलूचिस्तान में अज्ञात बंदूकधारियों ने किया 4 ट्रक चालकों का कत्ल (सांकेतिक तस्वीर)- India TV Hindi
बलूचिस्तान में अज्ञात बंदूकधारियों ने किया 4 ट्रक चालकों का कत्ल (सांकेतिक तस्वीर) Image Source : AP

कराची: पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में अज्ञात बंदूकधारियों ने आतंक मचा रखा है। अज्ञात बंदूकधारियों ने यहां चार ट्रक चालकों का अपहरण करने के बाद बेरहमी से उनकी हत्या कर दी। अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी दी है। चारों ट्रक चालकों को पिछले सप्ताह क्वेटा-ताफ्तान राजमार्ग से अगवा किया गया था। बलूचिस्तान सरकार के प्रवक्ता शाहिद रिंद ने बताया कि क्वेटा से लगभग 100 किलोमीटर दूर नोश्की के गलांगूर इलाके में उनके गोलियों से छलनी शव मिले हैं। 

स्थानीय लोगों ने दी पुलिस को सूचना

शाहिद रिंद ने बताया कि ईरान से आयातित रसोई गैस की ढुलाई के समय वाहन चालकों का अपहरण किया गया था । उन्होंने कहा कि क्वेटा-ताफ्तान राजमार्ग पर अहमदवाल इलाके में नकाबपोश हथियारबंद लोगों ने ट्रकों को रोका और चालकों को अपने साथ ले गए। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि स्थानीय लोगों ने उन्हें शवों के बारे में सूचना दी, जिनकी पहचान पंजाब प्रांत के रहीमयार खान और पाकपट्टन से अपहृत ट्रक चालकों के रूप में हुई। अभी तक हालांकि किसी ने भी हत्याओं की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन यह पहली बार नहीं है कि बलूचिस्तान में दूसरे प्रांतों के श्रमिकों को निशाना बनाया गया है। 

बलूचिस्तान में अज्ञात बंदूकधारियों ने किया 4 ट्रक चालकों का कत्ल (सांकेतिक तस्वीर)
Image Source : APबलूचिस्तान में अज्ञात बंदूकधारियों ने किया 4 ट्रक चालकों का कत्ल (सांकेतिक तस्वीर)

पहले भी हुई हैं ऐसी घटनाएं

इससे पहले फरवरी में हथियारबंद लोगों ने बरखान राजमार्ग पर एक यात्री बस रोकी और यत्रियों के राष्ट्रीय पहचान पत्रों की जांच करने के बाद पंजाब के 8 यात्रियों को गोली मार दी थी। मार्च में, प्रांत के कलात जिले में 4 मजदूरों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पिछले साल अक्टूबर में, बलूचिस्तान के डुकी इलाके में एक कोयला खदान में लगभग 40 हमलावरों ने 20 श्रमिकों को घेरकर गोली मार दी थी। पीड़ितों में से 4 अफगानिस्तान के थे, जबकि बाकी प्रांत के पश्तून बहुल इलाकों के मजदूर थे। (भाषा)

यह भी पढ़ें:

भारत के खिलाफ इस शख्स की देखरेख में बनाई थी सैन्य अभियान की रणनीति, नाम जानकर चौंक जाएंगे आप

पाकिस्तान: सेना के समर्थन में निकाली जा रही रैली पर ग्रेनेड से हुआ हमला, एक शख्स की मौत; 10 घायल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश