1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. Nepal Protest: अग्निकांड की शिकार पूर्व PM खनल की पत्नी रवि लक्ष्मी चित्रकार की नहीं हुई मौत, जानें कहां हैं

Nepal Protest: अग्निकांड की शिकार पूर्व PM खनल की पत्नी रवि लक्ष्मी चित्रकार की नहीं हुई मौत, जानें कहां हैं

 Edited By: Dharmendra Kumar Mishra
 Published : Sep 11, 2025 06:57 am IST,  Updated : Sep 11, 2025 05:48 pm IST

नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री खनल की पत्नी रवि लक्ष्मी चित्रकार को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। हिंसा के दौरान आगजनी की शिकार हुईं चित्राकर की मौत की खबरें अफवाह साबित हुई हैं। वह फिलहाल जिंदा हैं।

नेपाल हिंसा के दौरान की गई आगजनी (फाइल)- India TV Hindi
नेपाल हिंसा के दौरान की गई आगजनी (फाइल) Image Source : AP

काठमांडू: नेपाल में हिंसा के दौरान झुलसीं पूर्व प्रधानमंत्री झाला नाथ खनल की पत्नी रवि लक्ष्मी चित्रकार की मौत की सूचना अफवाह साबित हुई है। अभी उनके जीवित होने की खबरें सामने आ रही हैं। बताया जा रहा है कि रवि लक्ष्मी की हालत गंभीर है और अस्पताल में उनका इलाज किया जा रहा है। बुधवार को मीडिया में आई एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। 

मंगलवार को आई थी मौत की खौफनाक खबर

रवि लक्ष्मी चित्रकार को लेकर मंगलवार को हिंसा के दौरान काठमांडू के दल्लू इलाके में मौत की खबर आई थी। यहां पूर्व पीएम खनल के आवास को भीड़ ने आग के हवाले कर दिया था। रवि लक्ष्मी घटना के वक्त आवास के अंदर फंसी थीं। इसके बाद नेपाल की मीडिया ने चित्रकार के मौत की खबरें चलाईं। मगर अब सूचना है कि वह गंभीर रूप से झुलस गई थीं। 

गंभीर हालत में हैं भर्ती

काठमांडू पोस्ट अखबार ने बुधवार को बताया कि चित्रकार की हालत स्थिर, लेकिन गंभीर है। चित्रकार को गंभीर हालत में कीर्तिपुर अस्पताल ले जाया गया था। अस्पताल की निदेशक डॉ किरण नकर्मी ने कहा, "उनकी हालत गंभीर है और इलाज के लिए लाए जाने के समय जैसी थी, वैसी ही है। (भाषा)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश