1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. फिर से जाग गया नेपाल, हर तरफ हो रही हिंदू राष्ट्र घोषित करने की मांग, सड़कों पर उतरा सैलाब

फिर से जाग गया नेपाल, हर तरफ हो रही हिंदू राष्ट्र घोषित करने की मांग, सड़कों पर उतरा सैलाब

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Nov 24, 2023 07:05 pm IST,  Updated : Nov 24, 2023 07:05 pm IST

नेपाल को फिर हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग जोर पकड़ रही है। बड़ी संख्या में पूरे नेपाल से आए लोगों ने राजधानी काठमांडू की सड़कों पर उतरकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया है। हिंदू राष्ट्र के साथ ही फिर से राजशाही स्थापित करने की मांग भी की गई।

हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग को लेकर लोगों का सड़कों पर विरोध प्रदर्शन- India TV Hindi
हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग को लेकर लोगों का सड़कों पर विरोध प्रदर्शन Image Source : AP

Nepal News: भारत का पड़ोसी देश नेपाल अपनी हिंदूवादी संस्कृति के लिए दुनिया में विख्यात है। लंबे समय तक नेपाल हिंदू राष्ट्र का तमगा हासिल किए रहने वाले नेपाल में बड़ी संख्या में हिंदू समुदाय रहते हैं। इनमें बड़ी संख्या में मधेशी लोगों की संख्या है। हालांकि हाल के समय में नेपाल से हिंदू राष्ट्र का तमगा छिन गया है। नेपाल में लंबे समय तक राजतंत्र भी रहा। इन सबके बीच नेपाल में फिर से राजशाी की मांग और देश को हिंदू राष्ट्र घोषित करने की बड़ी डिमांड को लेकर गुरुवार को नेपाल के लोग सड़कों पर उतर आए। 

हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग को लेकर लोगों का सड़कों पर विरोध प्रदर्शन
Image Source : APहिंदू राष्ट्र बनाने की मांग को लेकर लोगों का सड़कों पर विरोध प्रदर्शन

सड़कों पर नेपाल के लोगों ने उतरकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इनके हाथों में झंडे थे। इस दौरान बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात थे। इन लोगों ने विरोध प्रदर्शन कर ​मांग रखी कि नेपाल में फिर से राजशाही ​स्थापित की जाए और इसे हिंदू राष्ट्र घोषित किया जाए। 

हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग को लेकर लोगों का सड़कों पर विरोध प्रदर्शन
Image Source : APहिंदू राष्ट्र बनाने की मांग को लेकर लोगों का सड़कों पर विरोध प्रदर्शन

साल 2008 में खत्म हुई थी राजशाही

नेपाल में साल 2008 में राजशाही खत्म हो गई थी। इस राजशाही की वापसी की मांग करने के लिए पूर्व नेपाल नरेश ज्ञानेंद्र के समर्थक पूरे देश से नेपाल की राजधानी काठमांडू पहुंचे। हिंदू राष्ट्र बनाने को लेकर लोगों में इतना आक्रोश था कि पुलिस को भीड़ को काबू करने के लिए भारी मशक्कत करना पड़ी। पुलिस को सड़कों पर उतरे जनसैलाब को ति​तर बितर करने के लिए लाठियों और आंसूगैस का इस्तेमाल करना पड़ा। 

हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग को लेकर लोगों का सड़कों पर विरोध प्रदर्शन
Image Source : APहिंदू राष्ट्र बनाने की मांग को लेकर लोगों का सड़कों पर विरोध प्रदर्शन

प्रदर्शनकारियों ने जताई राजशाही स्थापित करने की मंशा

प्रदर्शनकारियों ने नेपाल की सरकार और अन्य राजनीतिक दलों पर भ्रष्टाचार और शासन की विफलता का आरोप लगाया। इन लोगों की मांग के पीछे वही राजशाही को स्थापित करने की मंशा विरोध प्रदर्शन में साफ नजर आ रही थी। इसके अलावा नेपालभर से राजधानी काठमांडू आए लोगों ने नेपाल को वापस हिंदू राष्ट्र बनाए जाने की जोरदार मांग की है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश