1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. क्या हो गई हालत! शराब पीकर रोता है उत्तर कोरिया का तानाशाह किम जोंग, विदेश यात्रा में साथ ले जाता है टॉयलेट

क्या हो गई हालत! शराब पीकर रोता है उत्तर कोरिया का तानाशाह किम जोंग, विदेश यात्रा में साथ ले जाता है टॉयलेट

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Jan 17, 2023 04:39 pm IST,  Updated : Jan 17, 2023 05:16 pm IST

उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग की हालत कुछ ऐसी हो गई है कि वह दिनभर शराब पीता है और रोता है। वह अपने स्वास्थ्य को लेकर काफी परेशान है और जीवन में अकेलेपन और प्रेशर को अनुभव कर रहा है।

Kim Jong un- India TV Hindi
किम जोंग की हालत खराब Image Source : FILE

प्योंगयांग: दुनियाभर में चर्चित उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग की हालत खराब है और वह दिनभर शराब पीता रहता है और रोता रहता है। ये जानकारी द मिरर की एक रिपोर्ट के हवाले से सामने आई है। इस हफ्ते किम जोंग 39 साल के पूरे हो गए हैं लेकिन कहा जा रहा है कि वह गंभीर स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से गुजर रहा है। वह काफी अकेला और प्रेशर महसूस कर रहा है। उसका वजन बढ़ गया है और वह लगातार शराब पी रहा है और स्मोक कर रहा है। 

मिली जानकारी के मुताबिक, किम जोंग काफी समय से पब्लिक लाइफ से भी दूर है। उसके डॉक्टर और पत्नी ने उसे व्यायाम करने के लिए कहा है, लेकिन वह किसी की बात को नहीं सुन रहा है। 

टॉयलेट साथ लेकर क्यों करता है विदेश यात्रा?

रिपोर्ट के मुताबिक, दुर्लभ विदेशी यात्राओं के दौरान किम जोंग अपना टॉयलेट साथ लेकर जाता है। उसे डर है कि जासूस उसके मल से उसके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी निकाल लेंगे। अपनी बिगड़ती सेहत को लेकर किम जोंग काफी परेशान है और मिड लाइफ क्राइसिस से जूझ रहा है। 

सियोल स्थित उत्तर कोरिया के एक अकादमिक, डॉ चोई जिनवूक ने बताया, 'किम जोंग 40 के करीब होने के कारण अपने व्यक्तिगत स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर नई चिंताओं का सामना कर रहे हैं। मैंने सुना है कि वह बहुत पीने के बाद रो रहे थे। वह बहुत अकेले और दबाव में हैं।'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश