1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. उत्तर कोरिया ने कर दिया बड़ा कांड, समुद्री क्षेत्र में बैलिस्टिक मिसाइलें दाग फैलाई दहशत

उत्तर कोरिया ने कर दिया बड़ा कांड, समुद्री क्षेत्र में बैलिस्टिक मिसाइलें दाग फैलाई दहशत

 Published : May 08, 2025 07:06 pm IST,  Updated : May 08, 2025 07:06 pm IST

उत्तर कोरिया की ओर से लगातार मिसाइलों का परीक्षण किया जा रहा है। एक बार फिर उत्तर कोरिया ने कई बैलिस्टिक मिसाइलें समुद्र में दागी हैं। उत्तर कोरिया की इस हरकत पर जापान ने नाराजगी जाहिर की है।

उत्तर कोरिया मिसाइल टे- India TV Hindi
उत्तर कोरिया मिसाइल टे Image Source : AP

सियोल: उत्तर कोरिया ने बृहस्पतिवार को अपने पूर्वी समुद्री क्षेत्र की ओर कई बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। दक्षिण कोरिया की सेना ने इस बारे में जानकारी दी है। दक्षिण कोरिया के ‘ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ’ ने बताया कि पूर्वी बंदरगाह शहर वॉनसन के आसपास के क्षेत्र से सुबह 8 बजकर 10 मिनट से 9 बजकर 20 मिनट के बीच कई मिसाइलें दागी गईं जिनमें से सबसे अधिक दूरी लगभग 800 किलोमीटर तक थी। हालांकि, इस बारे में स्पष्ट नहीं बताया गया कि कितनी मिसाइलें दागी गईं। 

उत्तर कोरिया ने इस वजह से दागी मिसाइलें

दक्षिण कोरिया की सेना के प्रवक्ता ली सुंग जून ने मीडिया को बताया कि उत्तर कोरिया के प्रक्षेपणों का मकसद संभवतः उन हथियारों का परीक्षण करना था जिन्हें वह निर्यात करने की योजना बना रहा है। उत्तर कोरिया यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में रूस को सैन्य उपकरण की आपूर्ति कर रहा है और अपने सैनिकों को भी भेज रहा है। जॉइंट चीफ ने कहा कि दक्षिण कोरियाई और अमेरिकी खुफिया अधिकारियों ने प्रक्षेपण की तैयारियों को पहले ही भांप लिया था और मिसाइलों के प्रक्षेपण के बाद उन पर नजर रखी। 

जापान ने किया विरोध

जापान के रक्षा मंत्री जनरल नकातानी ने संवाददाताओं से कहा कि उत्तर कोरिया की कोई भी मिसाइल जापान के विशेष आर्थिक क्षेत्र तक नहीं पहुंची और क्षेत्र में जहाजों या विमानों को कोई नुकसान नहीं हुआ। नकातानी ने कहा कि जापान सरकार ने बीजिंग स्थित उत्तर कोरियाई दूतावास के माध्यम से इन प्रक्षेपणों का ‘कड़ा विरोध और कड़ी निंदा’ की है। 

उत्तर कोरिया मिसाइल टे
Image Source : APउत्तर कोरिया मिसाइल टे

इस साल कितनी बार दागी गई मिसाइल

इससे पहले, अमेरिकी और दक्षिण कोरियाई सैनिकों द्वारा वार्षिक संयुक्त सैन्य अभ्यास शुरू किए जाने के कुछ घंटों बाद 10 मार्च को उत्तर कोरिया की तरफ से कई बैलिस्टिक मिसाइलें दागी गई थीं, लेकिन इसके बाद से यह पहली ज्ञात प्रक्षेपण गतिविधि थी। बताया जाता है कि इस साल मिसाइल दागे जाने की यह छठी घटना थी। 

यह भी जानें

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन परमाणु और मिसाइल कार्यक्रम में तेजी ला रहे हैं जिससे कोरियाई प्रायद्वीप पर तनाव हाल के महीनों में काफी बढ़ गया है। इसके अलावा उत्तर कोरिया यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में रूस का समर्थन करने के लिए हथियारों की आपूर्ति कर रहा है और अपने सैनिकों को भी भेज रहा है। (एपी) 

यह भी पढ़ें:

पाकिस्तानी सेना के पूर्व सैनिक ने शरीफ सरकार को लगाई लताड़, असीम मुनीर को कहा 'साइको'

निकल गई गीदड़भभकी! आतंकी अड्डे ध्वस्त, एयर डिफेंस फुस्स; बदल गए भारत को धमकी देने वाले ख्वाजा आसिफ के सुर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश