1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. निकल गई गीदड़भभकी! आतंकी अड्डे ध्वस्त, एयर डिफेंस फुस्स; बदल गए भारत को धमकी देने वाले ख्वाजा आसिफ के सुर

निकल गई गीदड़भभकी! आतंकी अड्डे ध्वस्त, एयर डिफेंस फुस्स; बदल गए भारत को धमकी देने वाले ख्वाजा आसिफ के सुर

 Published : May 08, 2025 04:26 pm IST,  Updated : May 08, 2025 04:26 pm IST

भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ जब से सैन्य ऑपरेशन शुरू किया उसके बाद से पाकिस्तान में खौफ साफ देखने को मिल रहा है। हालात ऐसे बन गए हैं कि पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के सुर बदल गए हैं।

 पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ- India TV Hindi
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ Image Source : FILE

India Operation Sindoor: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए बर्बर आतंकी हमले के बाद इतना तो साफ था कि भारत इसे लेकर शांत नहीं बैठेगा। भारत की ओर से साफ संकेत दिए गए थे कि आतंकियों के खिलाफ कड़ी और बड़ी कार्रवाई होगी। अब आतंकी कहां हैं यह किसी से छिपा नहीं है। जहां आतंकी हैं उस देश के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ हैं, और यह देश पाकिस्तान है। 

भारत को दी गीदड़भभकी

भारत में हुए आतंकी हमले के बाद से ही पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ भारत को गीदड़भभकी दे रहे हैं। आसिफ ने भारत को धमकी देते हुए यहां तक कह दिया था कि अगर भारत ने पाकिस्तान पर हमला करने की हिम्मत की तो कोई भी नहीं बचेगा। आसिफ का बयान का साफ मतलब था कि पाकिस्तान परमाणु हमला कर सकता है। आसिफ ही नहीं कई अन्य पाकिस्तानी नेता भी बड़ी-बड़ी बातें बोल रहे थे। जब पाकिस्तानी नेता गाल बजा रहे थे तब भारत तैयारी में जुटा था।

भारत ने निकाल दी पाकिस्तान हेकड़ी

भारत ने पहले तैयारी की और फिर पहलगाम आतंकी हमले के बदला लेते हुए पाकिस्तान में 9 स्थानों पर आतंकी कैंपों को उड़ा दिया। आलम ये था कि भारत ने जब हमला किया तो पाकिस्तान कुछ कर ही नहीं सका। इसके बाद पाकिस्तान ने भारत के 15 शहरों पर हमला करने की केशिश की जिसे भारतीय सेना ने पूरी तरह से नाकाम कर दिया। भारत ने भी इस हमले का जवाब दिया जिसके बाद कराची से लेकर लाहौर तक धमाकों से थर्रा गए। इतना ही नहीं भारत ने पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम को भी तबाह कर दिया। 

बदल गए ख्वाजा आसिफ के सुर

भारत के हमलों के बाद पाकिस्तान खौफ में है। पहलगाम हमले के बाद लगातार परमाणु हमले की धमकी देने वाले पाकिस्तानी नेताओं की सारी हेकड़ी निकल गई है। हालात ऐसे हो गए हैं कि एक विदेशी चैनल से बात करते हुए ख्वाजा ने कहा कि, हम जंग से बचने की कोशिश कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आसिफ यहां तक कह चुके हैं कि अगर भारत पीछे हटता है तो हम निश्चित रूप से इस तनाव को खत्म कर देंगे। 

बयानबाजी ही कर सकते हैं आसिफ

वैसे देखा जाए तो भारत के सख्त तेवर और भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर से ख्वाजा आसिफ पूरी तरह से हिल गए हैं। ख्वाजा पाकिस्तान के रक्षा मंत्री हैं, लेकिन उनके पास कोई कंट्रोल नहीं है। वह केवल बयानबाजी कर सकते हैं जो लगातार खोखली धमकियां देते रहे हैं। फिलहाल, नया भारत क्या कर सकता है इसका डर पाकिस्तानियों में साफ दिख रहा है। सांसद संसद तक में रोते हुए नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें:

भारत के ऑपरेशन सिंदूर ने मचाई तबाही, पाकिस्तान के HQ-9 एयर डिफेंस सिस्टम को किया गया ध्वस्त

भारत के ऑपरेशन सिंदूर को लेकर क्या कर रहा है अमेरिका? US Army के अधिकारी ने बता दिया

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश