1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. उत्तर कोरियाः किम जोंग की सनकी बहन ने राष्ट्रपति बाइडन का किया अपमान, अमेरिका को दी ये धमकी

उत्तर कोरियाः किम जोंग की सनकी बहन ने राष्ट्रपति बाइडन का किया अपमान, अमेरिका को दी ये धमकी

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Apr 30, 2023 09:06 pm IST,  Updated : Apr 30, 2023 11:16 pm IST

किम जोंग की सनकी बहन ने बयान इसलिए दिया है क्योंकि अमेरिका और दक्षिण कोरिया के बीच परमाणु समझौता हुआ है। इससे उत्तर कोरिया भड़का हुआ है।

उत्तर कोरियाः किम जोंग की सनकी बहन ने राष्ट्रपति बाइडन का किया अपमान, अमेरिका को दी धमकी- India TV Hindi
उत्तर कोरियाः किम जोंग की सनकी बहन ने राष्ट्रपति बाइडन का किया अपमान, अमेरिका को दी धमकी Image Source : AP FILE

North Korea: उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग की बहन भी उनकी ही तरह सनकी हैं। किम जोंग की बहन किम यो जोंग ने अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा है कि वह एक बड़े तूफान के लिए तैयार रहे। यही नहीं, यो जोंग ने अमेरिका के राष्ट्रपति बाइडन को भी अपमानजनक शब्द कहे हैं। यो जोंग ने कहा है कि अमेरिका के राष्ट्रपति बाइडन बूढ़े और गैर जिम्मेदार हैं। किम जोंग की सनकी बहन ने यह बयान इसलिए दिया है क्योंकि अमेरिका और दक्षिण कोरिया के बीच परमाणु समझौता हुआ है। इससे उत्तर कोरिया भड़का हुआ है। 

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग की बहन किम यो जोंग ने कहा है कि अमेरिका और दक्षिण कोरिया का समझौता प्योंगयांग के प्रति उनकी ‘अत्यधिक‘ शत्रुता को दर्शाता है। इसका करारा जवाब दिया जाएगा।साथ ही कहा कि उत्तर कोरिया अपनी सैन्य शक्ति का अधिक आक्रामकता के साथ प्रदर्शन करेगा। किम यो जोंग ने आगे ये भी कहा कि अगर कोरियाई प्रायद्वीप के करीब सैनिक अभ्यास की संख्या में इजाफा होगी तो निश्चित तौर उनका देश जवाब देगा।

अमेरिका और दक्षिण कोरिया में हाल ही में हुआ है परमाणु समझौता

 26 अप्रैल को अमेरिका और दक्षिण कोरिया ने किम जोंग उन को चेताते हुए कहा था कि अगर उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने दुस्साहस दिखाने की कोशिश की तो उसे तगड़ा जवाब देंगे और वो परमाणु हथियारों के इस्तेमाल के साथ साथ शासन सत्ता का अंत भी होगा। वाशिंगटन में यून के साथ बाइडेन की बैठक कोरियाई प्रायद्वीप में बढ़ते तनाव के बीच हुई है।

उत्तर कोरिया ने किया 100 मिसाइलों का प्रशिक्षण

2022 की शुरुआत के बाद से उत्तर कोरिया ने लगभग 100 मिसाइलों का परीक्षण कर चुका है। इसमें अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइलों के कई प्रदर्शन शामिल हैं और दक्षिण कोरिया पर सिम्युलेटेड परमाणु हमलों के रूप में उत्तर में वर्णित कम दूरी की लॉन्चिंग भी शामिल है। 

Also Read:

भारत Missile से साधेगा विदेश नीति, अमेरिका-रूस दोनों से खरीदेगा खतरनाक कैलिबर क्रूज और हार्पून मिसाइलें

रूसी राष्ट्रपति पुतिन को ‘सेना के विद्रोह‘ का डर, अपने ही सैन्य नेता ने दी ये धमकी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश