1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. रूसी राष्ट्रपति पुतिन को ‘सेना के विद्रोह‘ का डर, अपने ही सैन्य नेता ने दी ये धमकी

रूसी राष्ट्रपति पुतिन को ‘सेना के विद्रोह‘ का डर, अपने ही सैन्य नेता ने दी ये धमकी

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Apr 30, 2023 10:37 pm IST,  Updated : Apr 30, 2023 11:16 pm IST

रूसी कमांडर इगोर गिरकिन ने कहा कि ‘आलाकमान की अनुमति के बिना जंग के मोर्चे पर सैनिकों को वापस लेने की अपील एक तरह का सैन्य विद्रोह ही है और कुछ नहीं।

रूसी राष्ट्रपति पुतिन को ‘सेना के विद्रोह‘ का डर, अपने ही सैन्य नेता ने दी ये धमकी- India TV Hindi
रूसी राष्ट्रपति पुतिन को ‘सेना के विद्रोह‘ का डर, अपने ही सैन्य नेता ने दी ये धमकी Image Source : FILE

Russia Ukraine War: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को ‘अपनो‘ का ही डर सताने लगा है। यूक्रेन से सालभर से अधिक समय से जारी जंग के बीच रूसी राष्ट्रपति पुतिन को निजी सैन्य संगठन से धमकी मिली है। दरअसल, पुतिन को खतरा वैगनर समूह से है। पूर्व रूसी कमांडर इगोर गिरकिन ने चेताया है कि पुतिन को निजी  सैन्य संगठन से इस तरह के सैन्य विद्रोह का सामना करना पड़ सकता है। न्यूजवीक के अनुसार निजी सैन्य इकाई के नेता येवगेनी प्रिगोजिन ने बखमुत इलाके से अपने सैनिकों को वापस लेने की धमकी दी है। साथ ही सार्वजनिक रूप से रूसी रक्षा मंत्रालय की आलोचना भी की है।

रूसी कमांडर इगोर गिरकिन ने कहा कि ‘आलाकमान की अनुमति के बिना जंग के मोर्चे पर सैनिकों को वापस लेने की अपील एक तरह का सैन्य विद्रोह ही है और कुछ नहीं। गिरकिन ने कहा कि येवगेनी प्रिगोजिन ने इस बात को कबूूल किया है कि उनकी सेना को बड़े पैमाने पर क्षति उठाना पड़ी है। क्योंकि पुतिन उनके समूह का समर्थन नहीं कर रहे हैं। 

उधर, एक यूक्रेनी सैन्य प्रवक्ता ने बताया कि बखमुत पर अब यूक्रेन का कंट्रोल है। हालांकि स्थिति हकीकत में जटिल बनी हुई है। यूक्रेनी सैन्य प्रवक्ता का कहना है कि रूसी सैनिक अभी भी बखमुत की सड़कों पर गोलीबारी कर रहे हैं। हालात कठिन बने हुए हैं, लेकिन धीरे धीरे अब बखमुत पर अब हमारा नियंत्रण हो रहा है। 

गौरतलब है कि रूस और यूक्रेन के बीच 24 फरवरी 2022 से ही जंग जारी है। हाल ही में रूस ने ताबड़तोड़ मिसाइलें यूक्रेन की ओर फायर की थीं, जिससे कई लोगों की मौत हो गई थी। जवाब में बताया गया कि यूक्रेन की ओर से रूस के क्रीमिया के एक तेल टैंक में ड्रोन से हमला किया गया था। इससे तेल टैंक में भीषण आग लग गई थी। 

Also Read:

भारत Missile से साधेगा विदेश नीति, अमेरिका-रूस दोनों से खरीदेगा खतरनाक कैलिबर क्रूज और हार्पून मिसाइलें

रूसी राष्ट्रपति पुतिन को ‘सेना के विद्रोह‘ का डर, अपने ही सैन्य नेता ने दी ये धमकी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश