1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. रूस और उत्तर कोरिया के बीच पक रही खिचड़ी! पहले हुई सैन्य अधिकारियों की बैठक फिर दागी गई बैलिस्टिक मिसाइल

रूस और उत्तर कोरिया के बीच पक रही खिचड़ी! पहले हुई सैन्य अधिकारियों की बैठक फिर दागी गई बैलिस्टिक मिसाइल

 Published : Nov 07, 2025 10:45 am IST,  Updated : Nov 07, 2025 10:45 am IST

रूस और उत्तर कोरिया के बीच संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं। उत्तर कोरिया यूक्रेन के खिलाफ जंग में रूस की मदद कर रहा है। इस बीच उत्तर कोरिया और रूस के वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों के बीच अहम वार्ता हुई है।

Kim Jong Un (L) Vladimir Putin (R)- India TV Hindi
Kim Jong Un (L) Vladimir Putin (R) Image Source : AP

सियोल: रूस और यूक्रेन में जारी जंग के बीच उत्तर कोरिया और रूस के वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों ने इस सप्ताह प्योंगयांग में अहम वार्ता की है। वार्ता में दोनों देशों के बीच सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा हुई है। उत्तर कोरिया की सरकारी समाचार एजेंसी ने शुक्रवार को इस बारे में  जानकारी दी है। यह वार्ता ऐसे समय में हुई है जब दोनों देश यूक्रेन युद्ध के मुद्दे पर अपने संबंधों को और अधिक सुदृढ़ कर रहे हैं।

किस मुद्दे पर हुई चर्चा?

उत्तर कोरिया की आधिकारिक ‘कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी’ (केसीएनए) के अनुसार, उत्तर कोरिया की ओर से कोरियन पीपुल्स आर्मी के जनरल पॉलिटिकल ब्यूरो के उपनिदेशक पाक योंग इल के नेतृत्व में अधिकारियों ने रूस के उप रक्षा मंत्री विक्टर गोरेम्यकिन के नेतृत्व वाले एक प्रतिनिधिमंडल के साथ बातचीत की है। केसीएनए ने अपनी एक खबर में कहा कि दोनों पक्षों ने उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के नेतृत्व में विकसित द्विपक्षीय संबंधों के अनुरूप सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की है।  

दक्षिण कोरिया ने क्या कहा?

इस बीच यहां यह भी बता दें कि, हाल ही में दक्षिण कोरिया की खुफिया एजेंसी ने संसदों को बंद कमरे में एक ब्रीफिंग में बताया था कि उसने उत्तर कोरिया में भर्ती और प्रशिक्षण गतिविधियों के संकेत देखे हैं। माना जा रहा है कि ये तैयारी रूस में अतिरिक्त सैनिकों की तैनाती को ध्यान में रखकर की जा रही है।

North Korea Missile Test
Image Source : APNorth Korea Missile Test
 

उत्तर कोरिया ने दागी बैलिस्टिक मिसाइल

गौर करने वाली बात यह है कि रूसी सैन्य अधिकारियों से हुई वार्ता के बाद उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया के पास पूर्वी जलक्षेत्र की ओर  बैलिस्टिक मिसाइल दागी है। दक्षिण कोरिया की सेना ने इस बारे में जानकारी दी है। दक्षिण कोरिया के ‘ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ’ ने शुक्रवार को तुरंत कोई अन्य विवरण जारी नहीं किया। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि यह किस प्रकार की बैलिस्टिक मिसाइल थी या इसने कितनी दूर तक उड़ान भरी। (एपी) 

यह भी पढ़ें:

नर्स ने जहरीला इंजेक्शन देकर 10 मरीजों को मार डाला, वजह जान चौंक जाएंगे आप

मरयम नवाज के पति की सोच जान हिल जाएंगे आप, कट्टरपंथी इस्लामी हत्यारे का किया समर्थन; दिखी अहमदियों के खिलाफ नफरत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश