1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. अब भारत के पड़ोसी देश में हुई जोरदार बमबारी, 30 लोगों की मौत, जानिए कहां किया गया हमला, कौन है जिम्मेदार?

अब भारत के पड़ोसी देश में हुई जोरदार बमबारी, 30 लोगों की मौत, जानिए कहां किया गया हमला, कौन है जिम्मेदार?

 Published : Oct 10, 2023 05:01 pm IST,  Updated : Oct 10, 2023 05:01 pm IST

भारत के पड़ोसी देश म्यांमार में जोरदार बमबारी से 30 लोगों की मौत की खबर है। बताया जा रहा है कि एक शिविर पर यह हमला किया गया है। इस हमले में करीब 60 लोग घायल हो गए हैं।

म्यांमार के एक शिविर पर बमबारी।- India TV Hindi
म्यांमार के एक शिविर पर बमबारी। Image Source : FILE

Myanmar News: इजराइल और आतंकी संगठन हमास के बीच जोरदार जंग चल रही है। इसी बीच भारत के पड़ोसी देश म्यांमार में विस्थापितों के एक शिविर में बमबारी का एक आरोप है। इस बमबारी में बताया जा रहा है कि करीब 30 लोगों की मौत हो गई है। 

म्यांमा की सेना पर सोमवार को उत्तरी कचिन प्रांत में विस्थापित लोगों के एक शिविर पर हवाई हमला करने का आरोप है। इसमें 13 बच्चों समेत 30 से अधिक लोग मारे गए। इस बात की जानकारी एक मानवाधिकार समूह तथा स्थानीय मीडिया ने  दी।

हवाई हमले में 60 लोग घायल

जानकारी के अनुसार  ‘कचिन ह्यूमैन राइट्स वॉच’ के एक प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि लैजा शहर के उत्तरी हिस्से में विस्थापितों के लिए बनाए गए एक शिविर पर हमले में करीब 60 लोग घायल भी हुए हैं। इस शहर में बागी कचिन इंडिपेंडेंस आर्मी का मुख्यालय भी है। लैजा म्यांमा के दूसरे सबसे बड़े शहर मंडाले से 324 किलोमीटर उत्तरपूर्व में स्थित है। सुरक्षा वजहों से केवल जैकब के रूप में अपनी पहचान उजागर करने वाले प्रवक्ता ने बताया कि रात करीब 11 बजे किए गए हवाई हमले में 19 वयस्क और 13 बच्चे मारे गए। 

हत्या की कड़ी निंदा

उन्होंने कहा, ‘‘हम इस अमानवीय हत्या की कड़ी निंदा करते हैं। इस कार्रवाई से कचिन के लोगों के बीच असंतोष है।’’ एक स्थानीय ऑनलाइन समाचार वेबसाइट ‘कचिन न्यूज ग्रुप’ ने बताया कि लड़ाकू विमानों की बमबारी में 30 से अधिक विस्थापितों की मौत हो गई। अभी हमले के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं है क्योंकि यह अचानक और देर रात किया गया। म्यांमा में फरवरी 2021 में आंग सान सू ची की निर्वाचित सरकार के सैन्य तख्तापलट के बाद से ही अराजकता की स्थिति है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश