1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. मारे जाएंगे इमरान खान, या तो वो रहेंगे या हम! पाकिस्तानी मंत्री का चौंकाने वाला बयान...

मारे जाएंगे इमरान खान, या तो वो रहेंगे या हम! पाकिस्तानी मंत्री का चौंकाने वाला बयान...

 Written By: Avinash Rai
 Published : Mar 27, 2023 09:20 am IST,  Updated : Mar 27, 2023 09:20 am IST

पाकिस्तान पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के करीबी माने जाने वाले पीएमएल-एन के वरिष्‍ठ नेता राणा सनाउल्लाह के इस बयान ने पाकिस्तान की राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी हई। उनके इस बयान के बाद से इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) में आक्रोश देखने को मिल रहा है।

Pakistan cabinet minister rana sanaullah remark on imran khan said either imran khan or his politica- India TV Hindi
पाकिस्तानी मंत्री का चौंकाने वाला बयान... Image Source : AP

पाकिस्तान इन दिनों राजनीतिक और आर्थिक संकट की मार झेल रहा है। यहां हर कोई एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप करने में लगा हुआ है लेकिन आम जनता महंगाई की चक्की में पिसी जा रही है। इस बीच पाकिस्तान के गृहमंत्री राणा सनाउल्लाह ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को लेकर कुछ ऐसा कहा है जो चौंकाने वाला है। राणा सनाउल्लाह ने इमरान खान को सत्तारूढ़ PML-N का दुश्मन कहा है। उन्होंने कहा कि इमरान देश को ऐसी स्थिति में ले गए हैं जहां या तो उनकी हत्या हो जाएगी या फिर हमारी।

इमरान खान पर खतरा

पाकिस्तान पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के करीबी माने जाने वाले पीएमएल-एन के वरिष्‍ठ नेता राणा सनाउल्लाह के इस बयान ने पाकिस्तान की राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी हई। उनके इस बयान के बाद से इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) में आक्रोश देखने को मिल रहा है। बता दें कि इमरान खान ने पिछले साल नवंबर महीने में एक रैली के दौरान उन्होंने उनपर बंदूक से हुए हमले का जिक्र करते हुए इस हत्या के पीछे के प्रयास के लिए राणा सनाउल्लाह का नाम लिया था। इस दौरान उन्होंने एक वरिष्ठ आईएसआई अधिकारी का भी नाम लिया था।

इमरान माने जाएंगे...

रविवार के दिन कुछ निजी चैनलों के दिए गए अपने इंटरव्यू में सनाउल्लाह ने कहा कि या तो इमरान खान या हम मारे जाएंगे। वह अब देश की राजनीति को उस बिंदु पर ले गए हैं, जहां दोनों में से केवल एक ही रह सकता है। उन्होंने कहा कि पीएमएलएन का अस्तित्व खतरे में हैं और हम उसके साथ अपने हिसाब को बराबर करने के लिए किसी भी हद तक जाएंगे। राजनीति को इमरान खान ने दुश्मनी में तब्दील कर दिया है। अब वे हमारे दुश्मन हैं। उनके साथ अब ऐसा ही व्यवहार किया जाएगा। बता दें कि इमरान खान की पार्टी पीटीआई द्वारा सुप्रीम कोर्ट से आग्रह किया गया है कि इमरान खान पर जान के खतरे के मामले को संज्ञान में लिया जाए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश