1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तानः रमजान में नमाज के लिए लंबे ब्रेक पर भड़का चीनी नागरिक, ईशनिंदा के आरोप में अरेस्ट, चीन से बढ़ेगा विवाद!

पाकिस्तानः रमजान में नमाज के लिए लंबे ब्रेक पर भड़का चीनी नागरिक, ईशनिंदा के आरोप में अरेस्ट, चीन से बढ़ेगा विवाद!

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Apr 17, 2023 01:56 pm IST,  Updated : Apr 17, 2023 02:58 pm IST

चीनी नागरिक को हिरासत में जरूर ले लिया गया है, लेकिन चीन को अपने नागरिक की हिरासत नागवार गुजर सकती है और पाकिस्तान व चीन के बीच यह एक राजनयिक विवाद की वजह बन सकती है।

पाकिस्तानः रमजान में नमाज के लिए लंबे ब्रेक पर भड़का चीनी नागरिक, ईशनिंदा के आरोप में अरेस्ट- India TV Hindi
पाकिस्तानः रमजान में नमाज के लिए लंबे ब्रेक पर भड़का चीनी नागरिक, ईशनिंदा के आरोप में अरेस्ट Image Source : TWITTER

Pakistan-China: पाकिस्तान में एक चीनी नागरिक को ईशनिंदा के आरोप में पाकिस्तन की पुलिस ने हिरासत में लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रमजान के महीने में नमाज के लिए लंबा ब्रेक लेने और काम की गति धीमी होने पर पाकिस्तानी स्टाफ से चीनी शख्स की तीखी बहस हो गई। यह चीनी शख्स एक इंजीनियर है, जो इस्लामाबाद से करीब 350 किमी दूर उत्तर में दसू हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट के एक कैंप में तैनात किया गया है। उसने पाकिस्तानी स्टाफ के साथ जो सलूख किया। साथ ही बताया गया कि चीनी इंजीनियर ने कथित रूप से ईश निंदा वाली टिप्पणी भी कर दी, जिसके बाद उस चीनी इंजीनियर पर हमले के इरादे से भीड़ जमा हो गई। इसी बीच पुलिस को फोन करने पर पुलिस आई और खैबर पख्तूनख्वा पुलिस ने चीनी नागरिक को हिरासत में ले लिया। 

चीनी नागरिक को हिरासत में जरूर ले लिया गया है, लेकिन चीन को अपने नागरिक की हिरासत नागवार गुजर सकती है और पाकिस्तान व चीन के बीच यह एक राजनयिक विवाद की वजह बन सकती है। हालांकि चीन के नागरिक से जुड़ा मामला होने की वजह से बताया जा रहा है कि पाकिस्तान के अधिकारी कुछ सकते में आ गए। इस दौरान भीड़ को तितर बितर करने के लिए हवा में फायरिंग भी की। 

यह पहला मौका नहीं है जब ईशनिंदा के मामले में कोई विदेशी नागरिक गिरफ्तार किया गया हो या हिरासत में लिया गया हो। इससे पहले भी कई बार विदेशी नागरिकों पर ईशनिंदा के आरोप लगते रहे हैं। साल 2021 में एक श्रीलंकाई नागरिक की तो हत्या कर दी गई थी। 48 साल के प्रियंता सियालकोट में एक फैक्ट्री मैनेजर थे, जिन्हें पीट पीटकर मार डाला गया। जब वह अधमरे हो गए, तब उन्हें भीड़ ने जला दिया। तत्कालीन प्रधानमंत्री इमरान खान ने इस घटना को एक शर्मनाक दिन बताया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश