Wednesday, March 18, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. ईरान-इजरायल जंग से पाकिस्तान की हालत पतली! Pakistan Day पर नहीं निकालेगा परेड; सता रही पेट्रोल-डीजल की चिंता

ईरान-इजरायल जंग से पाकिस्तान की हालत पतली! Pakistan Day पर नहीं निकालेगा परेड; सता रही पेट्रोल-डीजल की चिंता

Edited By: Vinay Trivedi Published : Mar 18, 2026 07:00 am IST, Updated : Mar 18, 2026 07:00 am IST

Pakistan Day Parade Cancelled: पाकिस्तान के पास इतना भी पेट्रोल-डीजल नहीं बचा है कि वह Pakistan Day पर शान से परेड निकाल सके। खाड़ी में चल रहे अमेरिका-इजरायल से ईरान के युद्ध के बीच पाकिस्तान ने अपनी परेड कैंसिल कर दी है।

pakistan day parade- India TV Hindi
Image Source : AP NEWS (फाइल फोटो) Pakistan Day पर निकलने वाली परेड को शहबाज शरीफ सरकार ने रद्द कर दिया है।

Pakistan Day Parade: ईरान से अमेरिका-इजरायल की जारी जंग के कारण पाकिस्तान की हालत पतली हो गई है। ऐसा इसलिए क्योंकि पेट्रोल-डीजल को कम खर्च करने के उपायों पर फोकस करने के ऐलान के बाद पाकिस्तान सरकार ने एक और बड़ा ऐलान किया है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के ऑफिस की तरफ से सोशल मीडिया पर प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी गई है कि Pakistan Day पर परेड नहीं निकाली जाएगी।

खाड़ी तेल संकट PAK पर पड़ा भारी

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शरीफ शरीफ के कार्यालय ने पोस्ट किया, 'खाड़ी तेल संकट और उसके नतीजे में सरकार की तरफ से लागू किए गए मितव्ययिता उपायों के मद्देनजर, यह फैसला लिया गया है कि 23 मार्च 2026 को पाकिस्तान दिवस परेड और उससे जुड़े समारोह आयोजित नहीं किए जाएंगे।'

महज झंडा फहराकर मनेगा Pakistan Day

इस पोस्ट में आगे कहा गया कि इस दिन को गरिमा के साथ उचित स्तर पर एक साधारण ध्वजारोहण समारोह के जरिए मनाया जाएगा। मंत्रालयों और विभागों को सलाह दी जाती है कि वे इस मौके को गंभीर और सम्मानजनक तरीके से मनाएं, यह सुनिश्चित करते हुए कि इस दिन का महत्व बना रहे। भले ही कार्यक्रम सीमित स्तर पर आयोजित किए जाएं।

गल्फ में तनाव का पाकिस्तान पर असर

गौरतलब है कि इन दिनों खाड़ी में ईरान से इजरायल-अमेरिका का युद्ध चल रहा है। वहीं, ईरान जवाबी कार्रवाई में अरब के तमाम देशों पर मिसाइल और ड्रोन मार रहा है। इसकी वजह से गल्फ का पूरा इलाका तनाव में है। इस बीच, ईरान ने Gulf Of Hormuz को भी बंद कर दिया है, जिसकी वजह से पाकिस्तान को तेल मिलने में परेशानी हो रही है और उसे किल्लत का सामना करना पड़ा रहा है।

पाकिस्तान के कई शहरों में पेट्रोल-डीजल खरीदने के लिए मारामारी और लोगों की लंबी लाइनें दिखी हैं। दूसरी तरफ, पाकिस्तानी सरकार लोगों से कंजूरी से पेट्रोल-डीजल खर्च करने का आह्वान कर रही है।

ये भी पढ़ें- क्या मुज्तबा खामेनेई रूस में करा रहे हैं इलाज? कुवैत के अखबार के दावे ईरानी राजदूत ने दिया ये जवाब

Latest World News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश

Advertisement
Advertisement
Advertisement