1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. इशाक डार ने चीन के विदेश मंत्री वांग यी से की बात, इस्लामाबाद वार्ता के बारे में दी जानकारी

इशाक डार ने चीन के विदेश मंत्री वांग यी से की बात, इस्लामाबाद वार्ता के बारे में दी जानकारी

 Published : Apr 14, 2026 10:42 am IST,  Updated : Apr 14, 2026 10:55 am IST

चीन के विदेश मंत्री वांग यी और पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार के बीच फोन पर बातचीत हुई है। बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव पर चर्चा की है।

Pakistan Foreign Minister Ishaq Dar- India TV Hindi
Pakistan Foreign Minister Ishaq Dar Image Source : AP

इस्लामाबाद: पाकिस्तान और चीन के बीच पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव को लेकर बातचीत हुई है। चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने अपने पाकिस्तानी समकक्ष इशाक डार से इस मसले पर चर्चा की है। बातचीत के दौरान वांग यी ने कहा कि सबसे बड़ी प्राथमिकता यह है कि पश्चिम एशिया में अमेरिका-ईरान संघर्ष को भड़कने से रोकने के लिए हर संभव प्रयास किया जाए और संघर्षविराम की गति को बनाए रखा जाए। विदेश मंत्रालय के अनुसार, डार ने वांग के साथ फोन पर बातचीत की और हाल ही में संपन्न हुई इस्लामाबाद वार्ता के बारे में भी बताया।

वांग यी ने क्या कहा?

चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने बताया कि वांग, जो चीन की कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के राजनीतिक ब्यूरो के सदस्य भी हैं, ने कहा कि सबसे बड़ी प्राथमिकता यह है कि पश्चिम एशिया में संघर्ष को फिर से भड़कने से रोका जाए। उन्होंने जोर देकर कहा कि संघर्षविराम की मुश्किल से हासिल की गई गति को बनाए रखा जाए। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि वांग ने पूरे क्षेत्र में शांति और स्थिरता को बढ़ावा देने के पाकिस्तान के प्रयासों के लिए डार को बधाई भी दी। विदेश मंत्रालय ने कहा कि बातचीत इस्लामाबाद वार्ता के बाद के हालिया घटनाक्रमों पर केंद्रित थी।

'कूटनीति ही है आगे बढ़ने का रास्ता'

इशाक डार, जो उप-प्रधानमंत्री भी हैं, ने क्षेत्र में शांति बहाल करने के लिए बातचीत और कूटनीति को पसंदीदा माध्यम के रूप में आगे बढ़ाने के प्रति पाकिस्तान की दृढ़ प्रतिबद्धता को दोहराया। इस बात पर जोर देते हुए कि बातचीत और कूटनीति ही आगे बढ़ने का एकमात्र व्यावहारिक रास्ता है, दोनों नेताओं ने पाकिस्तान-चीन की 5 सूत्रीय शांति पहल पर चर्चा की। दोनों पक्ष एक-दूसरे के साथ निकट संपर्क में रहने पर भी सहमत हुए। वार्ता पाकिस्तान में चीन के राजदूत जियांग जैडोंग और डार के बीच हुई एक बैठक के बाद हुई थी।

इशाक डार ने पहले क्या कहा था?

इस बीच यहां यह भी बता दें कि, इस्लामाबाद में हुई वार्ता के बाद इशाक डार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इस दौरान उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान शांति वार्ता की मेजबानी करके सम्मानित महसूस कर रहा है। डार ने यह भी कहा था कि हम इस्लामाबाद में शांति वार्ता आयोजित करने के लिए ईरान और अमेरिका का शुक्रिया अदा करते हैं। यह ना सिर्फ मिडिल ईस्ट बल्कि पूरी दुनिया की स्थिरता के लिए एक अच्छा संकेत है। पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने इस दौरान उम्मीद जताई थी कि दोनों पक्ष भविष्य में भी सीजफायर पर समझौतों को जारी रखेंगे।

यह भी पढ़ें:

फिर छिड़ेगा युद्ध: होर्मुज पर अमेरिका की नाकेबंदी शुरू, ट्रंप ने ईरान के जहाजों को तबाह करने की धमकी दी

ईरान के साथ जल्द खत्म हो सकता है सीजफायर, इजरायली PM नेतन्याहू ने दी चेतावनी

 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश