1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. इमरान खान की जेल में हो गई है मौत? जानिए जेल के अधिकारियों ने क्या जानकारी दी

इमरान खान की जेल में हो गई है मौत? जानिए जेल के अधिकारियों ने क्या जानकारी दी

 Published : Nov 27, 2025 11:39 am IST,  Updated : Nov 27, 2025 12:21 pm IST

सोशल मीडिया पर खबरें चल रही हैं कि पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान की मौत हो गई है। इन खबरों पर अब जेल के अधिकारियों का बयान भी सामने आ गया है।

Pakistan former PM Imran Khan - India TV Hindi
इमरान खान की मौत की खबर पर हंगामा। (फाइल फोटो) Image Source : AP

पाकिस्तान के पूर्व पीएम और PTI पार्टी के संस्थापक इमरान खान की मौत की खबर और उनका स्वास्थ्य खराब होने की खबर वायरल हो के बाद पूरे पाकिस्तान में हंगामा मचा हुआ है। रावलपिंडी की अदियाला जेल के बाहर इमरान खान की पार्टी के हज़ारों समर्थकों ने प्रदर्शन करके उनकी रिहाई की मांग की थी। इन खबरों के बीच अब जेल अधिकारियों का बयान सामने आ गया है। पाकिस्तानी मीडिया की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, जेल अधिकारियों ने इमरान खान के स्वास्थ्य के बारे में चल रही खबरों को अफवाह करार देते हुए खारिज कर दिया है।

जेल के अधिकारियों ने क्या बताया?

पाकिस्तान के रावलपिंडी में स्थित अदियाला जेल के अधिकारियों ने गुरुवार को कहा है कि पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) पार्टी के संस्थापक और पूर्व पीएम इमरान के स्वास्थ्य के बारे में चल रही बातें  अफवाह और निराधार हैं। जेल अधिकारियों ने कहा है कि "इमरान खान अदियाला जेल में हैं और स्वस्थ हैं। उनके स्वास्थ्य के बारे में अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं है और उनकी भलाई का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।"

इमरान के समर्थक करेंगे रैली

पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान को लेकर सस्पेंस बरकरार है। इमरान के समर्थकों ने अंदेशा जताया है कि उन्हें अडियाला जेल से दूसरी जेल में शिफ्ट कर दिया गया है और उनके परिजनों को इसकी जानकारी नहीं दी जा रही है। आज इमरान खान के समर्थक पेशावर में एक बड़ी रैली करने वाले हैं। इस बीच खबर ये भी आई है कि खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी और कुछ अन्य नेता आज अडियाला जेल में इमरान खान से मुलाकात करने जाने वाले हैं। 

क्यों उड़ी अफवाह?

आपको बता दें कि इमरान खान के साथ-साथ उनकी बीवी बुशरा को भी जेल में बंद कर दिया गया था। लेकिन पिछले साल जब वो रिहा हुईं तो उन्होंने जेल में इमरान खान की हालत को लेकर बड़ा खुलासा किया था। बुशरा ने उस वक्त भी आरोप लगाया था कि आसिम मुनीर जेल में इमरान को मारने की साज़िश रच रहे हैं। बड़ा सवाल ये है कि पाकिस्तान की सरकार इमरान खान को लेकर कुछ खुलकर बोलने क्यों नहीं दे रही? इमरान को उनके परिवार से क्यों नहीं मिलने दिया जा रहा है? उनके वकील से मुलाकात क्यों नहीं करवाई जा रही? इसीलिये सबका शक फील्ड मार्शल आसिम मुनीर पर जा रहा है।

ये भी पढ़ें- Explainer: कहां है अडियाला जेल...इमरान खान की 'काल कोठरी' और उसकी रहस्यमयी दुनिया; यहां कौन-कौन रह चुका?

शहबाज के लिए मुनीर को "CDF" बनाना हुआ टेढ़ी खीर, 27वें संविधान संशोधन के खिलाफ देशव्यापी प्रदर्शन का ऐलान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश