1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद जल उठा पाकिस्तान! सड़कों पर आगजनी- देखें तस्वीरें

इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद जल उठा पाकिस्तान! सड़कों पर आगजनी- देखें तस्वीरें

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : May 09, 2023 07:17 pm IST,  Updated : May 09, 2023 07:20 pm IST

इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद उनकी पार्टी पीटीआई के समर्थकों ने तोड़फोड़ और आगजनी की। उन्होंने सड़कों पर टायर जलाकर प्रदर्शन किया।

इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद सड़कों पर समर्थक- India TV Hindi
इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद सड़कों पर समर्थक Image Source : AP

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की इस्लामाबाद हाई कोर्ट के बाहर से गिरफ्तारी के बाद उनके समर्थक सड़कों पर उतर आए हैं। पाकिस्तान के लाहौर, पेशावर, इस्लामाबाद, कराची समेत कई शहरों में इमरान के समर्थक लाठियों-डंडों के साथ सड़कों पर देखे गए। इमरान के समर्थकों ने पेशावर में अपने नेता की गिरफ्तारी के विरोध में सड़क जाम कर दिया। 

इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद सड़कों पर समर्थक
Image Source : APइमरान खान की गिरफ्तारी के बाद सड़कों पर समर्थक

इस्लामाबाद में इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद से ही यहां तनातनी का माहौल है। शहर में माहौल खराब होने की आशंका के बीच करीब 30 पीटीआई समर्थकों को इस्लामाबाद पुलिस ने कश्मीर हाईवे से गिरफ्तार किया है। खान की गिरफ्तारी के बाद इस्लामाबाद में धारा 144 लागू कर दी गई है।  

इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद सड़कों पर समर्थक
Image Source : APइमरान खान की गिरफ्तारी के बाद सड़कों पर समर्थक

इमरान खान की गिरफ्तार के चंद मिनटों के बाद ही उनके समर्थक लाहौर की सड़कों पर जमा हो गए। इमरान के समर्थकों को लाठियों और डंडों के साथ सड़कों पर देखा गया। इस दौरान उन्होंने नारेबाजी भी की।

इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद सड़कों पर समर्थक
Image Source : APइमरान खान की गिरफ्तारी के बाद सड़कों पर समर्थक

इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद उनकी पार्टी पीटीआई के समर्थकों ने तोड़फोड़ और आगजनी की। उन्होंने सड़कों पर टायर जलाकर प्रदर्शन किया। इस दौरान आगजनी की घटना भी सामने आई।

इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद सड़कों पर समर्थक
Image Source : APइमरान खान की गिरफ्तारी के बाद सड़कों पर समर्थक

कराची में प्रदर्शन कर रहे इमरान समर्थकों की पुलिस से तीखी झड़प हो गई। बताया जा रहा है कि पूरे पाकिस्तान में इंटरनेट सेवा रोक दी गई है। पूरे देश में तनाव का माहौल है। 

इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद सड़कों पर समर्थक
Image Source : APइमरान खान की गिरफ्तारी के बाद सड़कों पर समर्थक

प्रदर्शनकारियों को काबू में करने के लिए पुलिस ने कई शहरों में आंसू गैस के गोले और पानी की बौछारों का इस्तेमाल किया। कराची में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े।

इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद सड़कों पर समर्थक
Image Source : APइमरान खान की गिरफ्तारी के बाद सड़कों पर समर्थक

इमरान की बहन भी सड़क पर उतर आई हैं। इमरान खान की बहन प्रदर्शन कर रही हैं। उनकी बहन ने कहा है कि इससे बड़ा जुल्म नहीं हो सकता।

इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद सड़कों पर समर्थक
Image Source : APइमरान खान की गिरफ्तारी के बाद सड़कों पर समर्थक

जारी वीडियो में इमरान खान को कोर्ट रूम से गाड़ी तक घसीटते हुए ले जाते देखा जा सकता है। वीडियो में देखा जा सकता है पाक रेंजर्स ने इमरान को हर तरफ से अपनी गिरफ्त में ले लिया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश