1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाक: इमरान खान आज रात देश को संबोधित करेंगे, मंत्री फवाद हुसैन ने ट्वीट कर दी जानकारी

पाक: इमरान खान आज रात देश को संबोधित करेंगे, मंत्री फवाद हुसैन ने ट्वीट कर दी जानकारी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 31, 2022 01:57 pm IST,  Updated : Mar 31, 2022 02:02 pm IST

इससे पहले बुधवार को ही इमरान खान देश को संबोधित करनेवाले थे लेकिन सेना प्रमुख से मुलाकात के बाद उन्होंने अपना संबोधन टाल दिया था।

Imran Khan, PM, Pakistan- India TV Hindi
Imran Khan, PM, Pakistan Image Source : AP

Highlights

  • बुधवार को आर्मी चीफ से मुलाकात के बाद संबोधन रद्द कर दिया था
  • चौधरी फवाद ने बताया-आज रात देश को संबोधित करेंगे इमरान

इस्लामाबाद : पाकिस्तान में सियासी सरगर्मी के बीच प्रधानमंत्री इमरान खान आज रात देश को संबोधित करनेवाले हैं। इमरान कैबिनेट के मंत्री चौधरी फवाद हुसैन ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। इससे पहले बुधवार को ही इमरान खान देश को संबोधित करनेवाले थे लेकिन सेना प्रमुख से मुलाकात के बाद उन्होंने अपना संबोधन टाल दिया था।

बता दें कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने सत्तारूढ़ गठबंधन के एक मुख्य सहयोगी दल के विपक्षी खेमे से जा मिलने के बाद अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान से पहले ही बुधवार को संसद में बहुमत खो दिया। एमक्यूएम-पी के पास सात सांसद हैं। जमीयत उलेमा-ई-इस्लाम (जेयूआई-एफ) के प्रमुख मौलान फजलुर रहमान ने कहा कि संसद के निचले सदन नेशनल असेंबली में अब विपक्ष के पास 175 सांसद हैं। 

यह पहले ही ऐलान किया जा चुका है कि पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के अध्यक्ष और विपक्ष के नेता शहबाज शरीफ को इमरान खान के हटने के बाद नया प्रधानमंत्री बनाया जायेगा। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) नीत गठबंधन सरकार के अहम सहयोगी दल मुत्तहिदा कौमी मूवमेंट-पाकिस्तान (एमक्यूएम-पी) ने इस्लामाबाद में प्रेस कांफ्रेंस कर ऐलान किया कि वह विपक्षी खेमे में शामिल हो गया है। 

एमक्यूएम-पी प्रमुख खालिद मकबूल सिद्दिकी ने कहा, ‘‘हम सहिष्णुता और सच्चे लोकतंत्र की राजनीति के लिए नई शुरुआत करना चाहते हैं। ’’ सात सांसदों वाले दल एमक्यूएम-पी के साथ छोड़ने से इमरान सरकार ने सदन में स्पष्ट रूप से बहुमत खो दिया है। सरकार के एक अन्य सहयोगी और पांच सांसद रखने वाले दल बलूचिस्तान अवामी पार्टी (बीएपी) ने सोमवार को ही ऐलान कर दिया था कि उसने इमरान सरकार के खिलाफ मतदान करने के विपक्ष की पेशकश को स्वीकार कर लिया है।

इनपुट-भाषा

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश