1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान में शेर ने गली में लगाई छलांग, मचाया आतंक, लोगों पर किया हमला; देखें VIDEO

पाकिस्तान में शेर ने गली में लगाई छलांग, मचाया आतंक, लोगों पर किया हमला; देखें VIDEO

 Published : Jul 07, 2025 04:44 pm IST,  Updated : Jul 07, 2025 04:44 pm IST

पाकिस्तान के लाहौर शहर में एक पालतू शेर के मालिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शेर ने एक महिला और उसके दो छोटे बच्चों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया था। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है।

पाकिस्तान में शेर ने लोगों पर किया हमला- India TV Hindi
पाकिस्तान में शेर ने लोगों पर किया हमला Image Source : @VOLCAHOLIC1

लाहौर: लोग गाय पालते हैं, बैल पालते हैं, भेड़ पालते हैं, बकरी पालते हैं, ऊंट पालते हैं...कई तरह के अन्य पशु पक्षियों को भी घर में रखते हैं लेकिन पाकिस्तान का तो मामला ही अलग है। पाकिस्तानियों के तो शौक ही अजीब हैं। ऐसा हम इस वजह से कह रहे हैं क्योंकि पूर्वी पाकिस्तान के लाहौर शहर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। लाहौर शहर की पुलिस ने उस पालतू शेर के मालिक को गिरफ्तार किया गया है जिसने एक फार्म हाउस से भागने के बाद एक महिला और उसके दो बच्चों को घायल कर दिया था। 

देखें वीडियो

लाहौर शहर की पुलिस ने इस पूरी घटना के बारे में जानकारी दी है। इस पूरी घटना की वीडियो भी सामने आया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। शेर एक वीडियो फुटेज में एक रिहायशी इलाके में पीड़ितों पर हमला करने से पहले एक दीवार फांदते हुए नजर आ रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद शेर मालिक को गिरफ्तार किया गया। 

तमाशा देखते रहे मालिक

पुलिस अधिकारी फैसल कामरान ने बताया कि शेर ने बुधवार रात को अपने पिंजरे से भागने के बाद महिला और उसके पांच एवं सात वर्षीय बच्चों पर हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि पीड़ितों के चेहरे और हाथ पर चोटें आई हैं। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, बच्चों के पिता ने पुलिस को बताया कि शेर ने जब हमला किया, तब उसके मालिक वहां खड़े होकर केवल देखते रहे और उन्होंने उसे रोकने की कोई कोशिश नहीं की। पुलिस ने बताया कि शेर बाद में अपने मालिकों के फार्म हाउस में वापस आ गया और वहां से उसे एक वन्यजीव उद्यान में ले जाया गया। 

पुलिस ने चलाया अभियान

इस बीच यहां यह भी बता दें कि, कुछ अमीर पाकिस्तानी में शेर जैसे जानवरों को पालना शान की बात समझते हैं। शेर पालने के लिए कई प्रकार की कानूनी स्वीकृतियां लेनी होती हैं और इसके लिए भारी शुल्क भी चुकाना होता है। लाहौर पाकिस्तान का दूसरा सबसे बड़ा शहर है और यह घटना वहीं हुई। इस घटना के बाद पंजाब में पुलिस अधिकारियों ने अवैध रूप से वन्यजीव रखने वालों के खिलाफ अभियान चलाया है। अब तक अधिकारियों ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया है और 13 शेर बरामद किए हैं। (एपी)

यह भी पढ़ें:

पुर्तगाल में भीषण गर्मी के बीच समुद्र तट पर दिखा हैरान करने वाला नजारा, देखें VIDEO

बेटी को बचाने के लिए पिता ने समंदर में लगा दी छलांग, लोग बोले 'HERO DAD'; देखें VIDEO

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश