1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. बेटी को बचाने के लिए पिता ने समंदर में लगा दी छलांग, लोग बोले 'HERO DAD'; देखें VIDEO

बेटी को बचाने के लिए पिता ने समंदर में लगा दी छलांग, लोग बोले 'HERO DAD'; देखें VIDEO

 Published : Jul 01, 2025 01:04 pm IST,  Updated : Jul 01, 2025 05:51 pm IST

एक पिता ने पांच साल की बेटी को बचाने के लिए अपनी जान दांव पर लगा दी। यह घटना समंदर के बीच में घटी थी जिसका वीडियो भी सामने आया है। चलिए आपको पूरी घटना के बारे में बताते हैं।

Father Jumps Into Ocean To Save Daughter- India TV Hindi
Father Jumps Into Ocean To Save Daughter Image Source : @COLLINRUGG

Father Jumps Into Ocean To Save Daughter: पिता और बेटी के रिश्ते को शब्दों में नहीं बयां किया जा सकता है लेकिन हाल ही में एक घटना ने इस रिश्ते की गहराई को पूरी दुनिया के सामने उजागर कर दिया है। यह घटना उस समय हुई जब एक पिता ने अपनी बेटी को बचाने के लिए क्रूज शिप से समुद्र में छलांग लगा दी। पिता के इस साहसिक कदम की हर कोई तारीफ कर रहा है। चलिए अब आपको पूरी घटना के बारे में बताते हैं।

पिता ने नहीं की अपनी जान की परवाह

एक शख्स अपने परिवार के साथ Disney Cruise Ship में सफर कर रहा था। शिप बहामास से दक्षिण फ्लोरिडा जा रहा था। क्रूज शिप समुद्र के बीच में था इसी दौरान पांच साल की बच्ची खेलते हुए डेक के किनारे पहुंच गई और अचानक फिसलकर समुद्र में जा गिरी। यह सब महज कुछ ही पलों में हो गया। लेकिन, जब पिता ने देखा कि उनकी बेटी शिप से नीचे पानी में गिर गई तो उन्होंने बिना एक पल गंवाए अपनी जान की परवाह किए बिना समुद्र में छलांग लगा दी।

देखें वीडियो

इस घटना के बाद शिप पर मौजूद अन्य यात्रियों और स्टाफ ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। क्रूज के सुरक्षा कर्मियों ने लाइफ बोट और फ्लोटिंग रिंग समुद्र में फेंकी। लेकिन, इस दौरान शिप की गति काफी तेज थी और वह आगे बढ़ गया। इसके बाद बचाव दल के सदस्य लाइफ बोट के साथ समंदर में गए। बचाव दल ने पिता और बेटी दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया जिससे उनकी जान बच गई।

लोगों ने की सराहना

पिता के इस बहादुर कदम की लोग जमकर सराहना कर रहे हैं। Disney Cruise Ship में घटना के दौरान एक यात्री मेलानी रिकमैन ने अपने फोन पर बचाव को रिकॉर्ड करते हुए कहा। Disney Dream पर सवार चालक दल ने 2 मेहमानों को पानी से तेजी से बचाया। हम अपने चालक दल के सदस्यों की उनके असाधारण कौशल और त्वरित कार्रवाई के लिए सराहना करते हैं, जिससे कुछ ही मिनटों में दोनों मेहमानों की जहाज पर सुरक्षित वापसी सुनिश्चित हुई। 

बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचा

Disney ने सीएनएन को दिए एक बयान में कहा, "हमारी ड्रीम यात्रा के अंतिम दिन शिप समुद्र में था। एक लड़की चौथे डेक से पानी में गिर गई। बच्ची के गिरते ही पिता ने भी समंदर में छलांग लगा दी। घटना के ठीक बाद हमने लाउडस्पीकर पर एमओबी पोर्ट की तरफ से आवाज सुनी। बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंच गया और दोनों को बचा लिया गया।" 

यात्री ने क्या कहा?

Disney Cruise Ship पर सफर कर रही एक अन्य यात्री ट्रेसी रॉबिन्सन-ह्यूजेस ने कहा, "हे भगवान, वह एक ऐसा पिता है जो हीरो है। वह सच में एक हीरो है। वह अपने बच्चे को बचाने के लिए कूद पड़ा।" 

यह भी पढ़ें:

'अपनी दुकान बंद करो और दक्षिण अफ्रीका वापस लौट जाओ', ट्रंप ने मस्क को दी बड़ी धमकी

ब्रिटेन में खत्म हो जाएगी 156 साल पुरानी परंपरा, समाप्त होगी महल जैसी सुविधाओं से लैस 'रॉयल ट्रेन' सेवा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश