Tuesday, February 17, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. लो ये क्या हो गया...भारत से ज्यादा सुरक्षित पाकिस्तान, अब गैलप के सर्वे को कैसे सही माना जाए?

लो ये क्या हो गया...भारत से ज्यादा सुरक्षित पाकिस्तान, अब गैलप के सर्वे को कैसे सही माना जाए?

Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY Published : Oct 27, 2022 08:33 pm IST, Updated : Oct 27, 2022 08:33 pm IST

पाकिस्तान को गैलप के लॉ एंड ऑर्डर इंडेक्स सर्वे में भारत से ज्यादा सुरक्षित देश बताया गया है। इस सर्वे में 121 देशों को शामिल किया गया था और सभी देशों का 1 से 100 के बीच नंबर देकर उनकी रैंकिंग की गई है।

गैलप के लॉ एंड ऑर्डर इंडेक्स सर्वे में भारत से ज्यादा सुरक्षित देश पाकिस्तान को बताया गया।- India TV Hindi
गैलप के लॉ एंड ऑर्डर इंडेक्स सर्वे में भारत से ज्यादा सुरक्षित देश पाकिस्तान को बताया गया।

Highlights

  • सुरक्षित देशों में पाकिस्तान से भारत पिछड़ा
  • गैलप लॉ एंड ऑर्डर इंडेक्स सर्वे में 121 देशों का हुआ सर्वे
  • अच्छे देशों की रैंकिंग देखकर सर्वे पर उठाए जा रहे सवाल

दुनिया के सबसे सुरक्षित देशों का सर्वे किया गया है और एक सूची जारी की गई है। इस सर्वे को अमेरिकी कंपनी गैलप ने जारी किया है। गैलप के सर्वे के मुताबिक पाकिस्तान भारत से ज्यादा सुरक्षित देश है। पता नहीं इस सर्वे को कैसे बनाया गया है। जहां पाकिस्तान खुद आतंकवाद की गोद में पल रहा है वह भारत से ज्यादा सुरक्षित देश कैसे हो सकता है। खैर आपको बता दें कि गैलप लॉ एंड ऑर्डर इंडेक्स के इस सर्वे में 121 देशों की सूची में भारत 60वें नंबर पर है। वहीं पाकिस्तान इस सूची में 42वें नंबर पर है।

इस सर्वे में देशों को अंकों के आधार पर रैंकिंग दिया गया है। जिसमें 1 से 100 तक का स्कोर रखा गया था। जिन देशों ने 80 अंक से ज्यादा स्कोर किया है उन्हें दुनिया का सबसे ज्यादा सुरक्षित देश माना गया है। सिंगापुर 96 अंकों के साथ टॉप पर है वहीं अफगानिस्तान 51 अंकों के साथ सबसे नीचे है। सिंगापुर के बाद टॉप 5 में ताजिकिस्तान, नॉर्वे, स्विटजरलैंड और इंडोनेशिया हैं। जबकि दक्षिण अमेरिका में वेनेजुएला और अफ्रीका में सिएरा लियोन, कांगो और गैबॉन निचले पांच देशों में शामिल हैं। 

दुनिया के 5 सबसे सुरक्षित देश

Image Source : INDIATV
दुनिया के 5 सबसे सुरक्षित देश

भारत से ज्यादा सुरक्षित पाकिस्तान

पाकिस्तान को इस लिस्ट में भारत से उपर रखा गया है। पाकिस्तान को 82 स्कोर के साथ 42वां स्थान दिया गया है। जबकि भारत को 80 अंक देकर 60वें नंबर पर रखा गया है। पाकिस्तान को इतना ज्यादा सुरक्षित बता दिया गया है कि उसकी गिनती सुरक्षा के मामले में लाओस, सर्बिया, ईरान और न्यूजीलैंड जैसे देशों के साथ हो रही है। पाकिस्तान से ठीक उपर अपने आप को अति सुरक्षित बताने वाले देश अमेरिका, इटली और जर्मनी को रखा गया है। इन तीनों देशों को 83 अंक दिया गया है। ऑस्ट्रेलिया को 84 और कनाडा को 87 अंक दिए गए हैं। वहीं इससे बड़ा मजाक क्या होगा जब ब्रिटेन को 79 अंकों के साथ पाकिस्तान और भारत से भी नीचे रख दिया गया है। रूस 77 अंकों के साथ विकसित देशों के लिस्ट में सबसे नीचे है।

दुनिया के 5 सबसे असुरक्षित देश

Image Source : INDIATV
दुनिया के 5 सबसे असुरक्षित देश
 

पाकिस्तान सुरक्षा के मामले में भारत से आगे कैसे

गैलप के इस सर्वे में पाकिस्तान की रैंकिंग की सत्यता पर सवाल उठना लाज़मी है। भारत को इराक और श्रीलंका जैसे देशों के बराबरी में रखा गया है। पता नहीं सर्वे करने वालों को पाकिस्तान में पनप रहे आतंकवाद क्यों नहीं दिखी। उसे वहां सुरक्षा कैसे दिखाई दे गई। जो पाकिस्तान खुद आतंकवाद की गोद में पल रहा है वह भारत से ज्यादा सुरक्षित देश कैसे हो सकता है। खुद पाकिस्तानी मंत्री ने देश की संसद में यह स्वीकार किया है कि खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में बढ़ रही हिंसा और कुछ नहीं बल्कि आतंकवाद है। फिर भी ऐसे में पाकिस्तान को भारत से ज्यादा सुरक्षित देश कैसे कहा जा सकता है। 

गैलप ने कैसे किया सर्वे

गैलप लॉ एंड ऑर्डर इंडेक्स सर्वे 2021

Image Source : INDIATV
गैलप लॉ एंड ऑर्डर इंडेक्स सर्वे 2021

इस सर्वे में 1,27,000 लोगों को शामिल किया गया था वहीं लगभग 1000 लोगों ने फोन पर सर्वे का हिस्सा बने। इन लोगों से हुए सवाल-जवाब के बाद पता चला कि दुनिया में 10 में से 7 लोग सड़क पर अकेले चलने में सुरक्षित महसूस करते हैं। उन्हें अपने स्थानिय पुलिस पर भरोसा है। 

Latest World News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश

Advertisement
Advertisement
Advertisement