पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने एक बार फिर से अपनी बेइज्जती करवा ली है। दरअसल, चीन में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (SCO) सम्मेलन से इतर शहबाज शरीफ ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बैठक की थी। हालांकि, इस बैठक के दौरान वह असहज स्थिति में फंस गए। वह अपने कानों में ईयरफोन से लगाने के लिए काफी जूझते दिखाई दिए। इस दौरान रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अपनी हंसी रोक नहीं पाए।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा Video
ईयरफोन से जूझते हुए शहबाज शरीफ का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। एक मौके पर तो व्लादिमीर पुतिन अपने पाकिस्तानी समकक्ष शहबाज शरीफ को ईयरफोन लगाने का तरीका भी सिखाने की कोशिश करते दिखे। जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें दिख रहा है कि कोशिश करने के बावजूद ईयरफोन बार-बार फिसल रहा है। इस दौरान राष्ट्रपति पुतिन अपना ईयरफोन उठाते हैं और शरीफ की ओर इशारा करते हुए दिखाते हैं कि इसे सही तरीके से कैसे पहना जाए।
पहले भी हो चुकी ऐसी ही घटना
शहबाज शरीफ के साथ ये ऐसी पहली घटना नहीं है। दरअसल, साल 2022 में भी शहबाज शरीफ ईयरफोन लगाने में जूझते हुए दिखाई दिए थे। तब भी उनके सामने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ही बैठे थे। दोनों नेताओं ने उज़्बेकिस्तान में एससीओ शिखर सम्मेलन में बैठक की थी।
इस मामले में भी ट्रोल हुए शहबाज
चीन में आयोजित SCO शिखर सम्मेलन के दौरान शहबाज शरीफ, व्लादिमीर पुतिन के साथ हाथ मिलाने में हुई असहजता को लेकर ट्रोल हो गए थे। एक वायरल वीडियो में सामने आया था कि पाकिस्तानी पीएम रूसी राष्ट्रपति पुतिन से हाथ मिलाने के लिए जल्दी से उनकी ओर बढ़ रहे थे, जबकि पुतिन शी जिनपिंग के साथ-साथ चल रहे थे। सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पल का मजाक उड़ाया।