1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. ईरान जंग की वजह से पाकिस्तान की हालत पतली! PM शरीफ ने खुद कहा- 'झेलना पड़ रहा है आर्थिक नुकसान'

ईरान जंग की वजह से पाकिस्तान की हालत पतली! PM शरीफ ने खुद कहा- 'झेलना पड़ रहा है आर्थिक नुकसान'

 Published : Apr 30, 2026 11:51 am IST,  Updated : Apr 30, 2026 11:51 am IST

ईरान जंग की वजह से पाकिस्तान की हालत खराब होती जा रही है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने खुद कहा है कि जंग से पाकिस्तान की आर्थिक प्रगति को गहरा आघात लगा है।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ- India TV Hindi
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ Image Source : AP

Pakistan Economic Fallout: पहले से ही भुखमरी के कगार पर खड़े पाकिस्तान के लिए ईरान जंग ने मुसीबतें और बढ़ा दी हैं। महंगाई से परेशान लोगों के सामने अब ईंधन संकट भी खड़ा हो गया है। इस बीच प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने खुद माना है कि अमेरिका-ईरान जंग ने पिछले दो सालों में पाकिस्तान की आर्थिक प्रगति को गंभीर झटका दिया है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार दोनों पक्षों के बीच तनाव कम करने और पश्चिम एशिया में शांति बहाल करने के अपने प्रयासों को जारी रखेगी।

पीएम शरीफ ने क्या बताया?

कैबिनेट की बैठक में पीएम शरीफ ने कहा कि संघर्ष की वजह से पाकिस्तान का तेल आयात बिल $300 मिलियन से बढ़कर $800 मिलियन हो गया है, जिससे अर्थव्यवस्था पर अतिरिक्त दबाव पड़ा है। उन्होंने पिछले सप्ताह की तुलना में इस सप्ताह पेट्रोलियम की खपत में कमी का भी जिक्र किया। एक आधिकारिक बयान के अनुसार शहबाज ने कहा कि एक टास्क फोर्स रोजाना स्थिति पर नजर रख रही है। उन्होंने कहा कि चुनौतियों से निपटने के लिए सामूहिक प्रयासों की जरूरत है।

सीजफायर पर क्या बोले पीएम शरीफ?

कैबिनेट मीटिंग में अमेरिका-ईरान वार्ता में हुई प्रगति के बारे में जानकारी देते हुए पीएम शहबाज ने कहा कि इस्लामाबाद ने क्षेत्रीय स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए ईमानदारी से प्रयास किए हैं। उन्होंने कहा कि 11 अप्रैल को इस्लामाबाद में ईरान और अमेरिका के बीच हुई लंबी बातचीत 21 घंटे तक चली और इसे एक महत्वपूर्ण कूटनीतिक सफलता माना गया। शहबाज ने कहा कि पाकिस्तान ने बातचीत की सफलता के लिए पूरे प्रयास किए हैं। उन्होंने बताया कि इन प्रयासों के परिणामस्वरूप ईरान और अमेरिका के बीच संघर्ष विराम को आगे बढ़ाया गया और वह अभी भी कायम है।

जानें क्या है पाकिस्तान का हाल?

अब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ कुछ भी कहें लेकिन यहां सच्चाई और जमीनी हकीकत कुछ और ही है। ईंधन संकट लोगों के लिए   बड़ी मुसीबत बन गया है। हालात ऐसे हैं कि लोग खतरनाक कदम उठाने को मजबूर हैं। ARY News की एक रिपोर्ट के अनुसार, कराची के कुछ हिस्सों में रहने वाले लोगों ने गैस को प्लास्टिक के गुब्बारों में जमा करना शुरू कर दिया है। लोग ऐसा इस वजह से कर रहे हैं क्योंकि यहां गैस की भारी किल्लत देखने को मिल रही है।

यह भी पढ़ें:

मिडिल ईस्ट में फिर से हमला हुआ तो...ट्रंप से बातचीत के बीच पुतिन ने कर दी ऐसी बात, खुश हो जाएगा ईरान

अमेरिका और ईरान के बीच भीषण जंग की तैयारी? ट्रंप ने ठुकराया सीजफायर, तेहरान बोला-इस बार बड़ा जख्म देंगे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश