1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा में आतंकियों ने सुरक्षा चौकी पर किया हमला, 10 जवानों को मार डाला

पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा में आतंकियों ने सुरक्षा चौकी पर किया हमला, 10 जवानों को मार डाला

 Published : Oct 25, 2024 01:30 pm IST,  Updated : Oct 25, 2024 01:30 pm IST

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में एक बार फिर आतंकियों ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाया है। आतंकियों ने सुरक्षा चौकी पर हमला किया है। इस हमले में पाकिस्तान के 10 जवान मारे गए हैं।

Khyber Pakhtunkhwa Terrorist Attack (सांकेतिक तस्वीर)- India TV Hindi
Khyber Pakhtunkhwa Terrorist Attack (सांकेतिक तस्वीर) Image Source : FILE AP

पेशावर: पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों की एक चौकी पर हमला किया है। आतंकियों के इस हमले में 10 जवान मारे गए हैं और तीन अन्य घायल हुए हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार को इस बारे में जानकारी दी है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि डेरा इस्माइल खान जिले के दाराबान इलाके में जांच चौकी पर बृहस्पतिवार को हमले के बाद हुई मुठभेड़ में ये सभी जवान मारे गए। 

किसी ने नहीं ली हमले की जिम्मेदारी

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, हमले के तुरंत बाद जवानों की एक टुकड़ी मौके पर पहुंची और हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए एक व्यापक अभियान शुरू किया गया। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि हमले में 10 जवानों ने अपनी जान गंवा दी। अभी तक किसी भी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

पाकिस्तान में बढ़ी हैं आतंकी घटनाएं  

इलाके में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) सक्रिय है और ऐसे अनेक हमलों में सुरक्षा बलों को निशाना बनाया जाता रहा है। पाकिस्तान टीटीपी पर लगातार अफगानिस्तान स्थित पनाहगाहों से गतिविधियां चलाने का आरोप लगाता रहा है। काबुल में 2021 में तालिबान की सरकार बनने के बाद से पाकिस्तान में आतंकवाद की घटनाओं में इजाफा हुआ है। 

Pakistan Terrorist Attack (सांकेतिक तस्वीर)
Image Source : FILE APPakistan Terrorist Attack (सांकेतिक तस्वीर)

पंजाब में मारे गए TTP के आतंकी

इस बीच यहां यह भी बता दें कि, पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षाबलों तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के 10 आतंकियों को मार गिराया है। पाकिस्तानी पुलिस ने बताया कि पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच भीषण गोलीबारी हुई, जिसके बाद कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान समूह के कम से कम 10 आतंकवादियों को मार गिराया। मारे गए आतंकियों के पास से सुरक्षाबलों ने हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक बरामद किया है। (भाषा)

यह भी पढ़ें:

ट्रंप का सबसे बड़ा सियासी वार, बोले 'चीन के नेता हैरिस के साथ बच्चे की तरह करेंगे बर्ताव'

Canada: सांसदों का अल्टीमेटम बेअसर, जस्टिन ट्रूडो ने PM की कुर्सी छोड़ने से किया इनकार; लड़ेंगे चुनाव

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश