1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. अब तो दुश्मन देश के पीएम शहबाज शरीफ ने भी माना पाकिस्तान है 'भीख मांगने का कटोरा', जानिए क्यों कही ये बात?

अब तो दुश्मन देश के पीएम शहबाज शरीफ ने भी माना पाकिस्तान है 'भीख मांगने का कटोरा', जानिए क्यों कही ये बात?

 Published : Jun 01, 2025 08:05 am IST,  Updated : Jun 01, 2025 08:34 am IST

आतंक के सहारे पलने वाले पाकिस्तान की हालत दिन पर दिन खराब होती जा रही है। पाकिस्तान पीएम शहबाज शरीफ ने खुद अपने देश को 'भीख मांगने वाला कटोरा' कहा है।

पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ- India TV Hindi
पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ Image Source : FILE PHOTO

दुश्मन देश पाकिस्तान की खस्ता हालत सबको पता है। पाकिस्तान खुद को 'भीख मांगने वाला कटोरा' मानता है। इस बात की पुष्टि कोई और नहीं वहां के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने खुद की है। एक कार्यक्रम में शहबाज शरीफ ने कहा कि कुछ देश यह नहीं चाहते कि पाकिस्तान भीख का कटोरा लेकर उनके पास आए।

पाक पीएम ने गिनाए भरोसेमंद देशों के नाम

बलूचिस्तान के क्वेटा में कमांड एंड स्टाफ कॉलेज में सेना के अधिकारियों को संबोधित करते हुए शहबाज शरीफ ने कहा, 'चीन पाकिस्तान का सबसे पुराना दोस्त है। सऊदी अरब पाकिस्तान के सबसे भरोसेमंद दोस्तों में से एक है। तुर्किये, कतर और यूएई जैसे अन्य देश भी उसके सबसे भरोसेमंद दोस्तों में से एक हैं।'

हम 'भीख का कटोरा' लेकर जाएं' हमसे नहीं करते ये उम्मीद

इस दौरान दुश्मन देश के प्रधानमंत्री शरीफ ने कहा, 'लेकिन मैं यहां स्पष्ट रूप से कहना चाहता हूं कि अब वे हमसे उम्मीद करते हैं कि हम उनके साथ व्यापार, वाणिज्य, इनोवेशन, शोध और विकास, शिक्षा और स्वास्थ्य, निवेश और लाभदायक उपक्रमों में परस्पर सहयोग करें। अब वे हमसे यह उम्मीद नहीं करते कि हम उनके पास 'भीख का कटोरा' लेकर जाएं।'

जानिए असीम मुनीर को लेकर क्या बोले पाक पीएम?

शहबाज शरीफ ने कहा कि वह और फील्ड मार्शल असीम मुनीर अब निर्भरता का बोझ अपने कंधों पर नहीं उठाना चाहते। शरीफ ने कहा, 'फील्ड मार्शल सैयद असीम मुनीर के साथ मैं अंतिम व्यक्ति हूं जो इस बोझ को अपने कंधों पर उठाने को तैयार हूं, क्योंकि इसका भार पाकिस्तान के कंधों पर है।'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश