1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. शक्तिशाली भूकंप से थर्राया पाकिस्तान, घरों से निकल भागे लोग जब मुश्किल में पड़ी जान

शक्तिशाली भूकंप से थर्राया पाकिस्तान, घरों से निकल भागे लोग जब मुश्किल में पड़ी जान

 Published : May 28, 2023 12:58 pm IST,  Updated : May 28, 2023 01:00 pm IST

पाकिस्तान में रविवार का आए शक्तिशाली भूकंप से कई इलाके कांप उठे। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 6.0 आंकी गई है। हालांकि किसी तरह के जान माल के नुकसान की खबर नहीं है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : AP

 पाकिस्तान में आए शक्तिशाली भूकंप से कई इलाके थर्रा उठे। भूकंप रविवार को सुबह आया। रिक्टर पैमाने पर आए इस भूकंप की तीव्रता  6.0 रही। इससे कई इलाके हिल गए। लोगों जान बचाने के लिए घरों से बाहर निकल कर भागने लगे। इतने तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप से दहशत फैल गई। देखते ही देखते लोगों में अफरातफरी मच गई। लगभग सभी लोग अपने घरों से बाहर निकलने को मजबूर हो गए। हालांकि जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं मिली है।

इस्लामाबाद स्थित राष्ट्रीय भूकंपीय निगरानी केंद्र के अनुसार भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान और ताजिकिस्तान का सीमावर्ती क्षेत्र था और यह 223 किलोमीटर की गहराई में आया, जिसके चलते इसके विनाशकारी प्रभाव नहीं हुए। इस्लामाबाद, पेशावर, स्वात, हरिपुर, मलकंद, एबटाबाद, बाटग्राम, पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर, टेक्सलिया, पिंड दादान खान और देश के कई अन्य हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। अभी तक जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है। पाकिस्तान में अक्सर अलग-अलग तीव्रता के भूकंप आते हैं। 2005 में पाकिस्तान में आए सबसे घातक भूकंप में 74,000 से अधिक लोग मारे गए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश