1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. दिल्ली से दोहा जा रहे कतर एयरवेज के विमान में खराबी, कराची में इमरजेंसी लैंडिंग

दिल्ली से दोहा जा रहे कतर एयरवेज के विमान में खराबी, कराची में इमरजेंसी लैंडिंग

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 21, 2022 12:11 pm IST,  Updated : Mar 21, 2022 12:11 pm IST

‘कतर एयरवेज़’ के दिल्ली से दोहा जा रहे विमान के ‘कार्गो होल्ड’ में से धुआं निकलने के संकेत के बाद उसे सोमवार को कराची में आपात स्थिति में उतारा गया। 

Qatar airways Flight Emergency landing- India TV Hindi
Qatar airways Flight Emergency landing Image Source : FILE PHOTO

नई दिल्ली। ‘कतर एयरवेज़’ के दिल्ली से दोहा जा रहे विमान के ‘कार्गो होल्ड’ में से धुआं निकलने के संकेत के बाद उसे सोमवार को कराची में आपात स्थिति में उतारा गया। विमान कम्पनी ने यह जानकारी दी। विमान कम्पनी ने एक बयान में बताया कि विमान कराची में सुरक्षित उतर गया है, जहां आपात सेवाएं उसकी जांच कर रही हैं। सभी यात्रियों को सीढ़ियों के जरिए विमान से उतार दिया गया है। कम्पनी ने कहा कि घटना की जांच जारी है और यात्रियों को दोहा तक पहुंचाने के लिए राहत उड़ान की व्यवस्था की जा रही है। 

विमान कम्पनी ने कहा, ‘हमारे यात्रियों को हुई असुविधा के लिए हम माफी मांगते हैं, आगे की यात्रा के लिए उनकी सहायता की जाएगी।’ ‘कतर एयरवेज़’ ने कहा, ‘21 मार्च को दिल्ली से दोहा जा रहे विमान संख्या क्यूआर579 के कार्गो होल्ड में से धुआं निकलने के संकेत के बाद आपात स्थिति की घोषणा की गई और उसे कराची में सुरक्षित उतार लिया गया।

यात्रियों को दूसरी फ्लाइट से ले जाया जाएगा दोहा

घटना की फिलहाल जांच की जा रही है और यात्रियों को दोहा ले जाने के लिए एक राहत उड़ान की व्यवस्था की जा रही है। कतर एयरवेज की तरफ से कहा गया है कि हम अपने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए माफी चाहते हैं, जिनकी आगे के ट्रैवल प्लान में मदद की जाएगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश