1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. उम्र 72 साल, इस अमेरिकी ने रूस के खिलाफ जंग में दिया यूक्रेनी सेना का साथ; मिली सजा

उम्र 72 साल, इस अमेरिकी ने रूस के खिलाफ जंग में दिया यूक्रेनी सेना का साथ; मिली सजा

 Published : Oct 08, 2024 02:47 pm IST,  Updated : Oct 08, 2024 02:47 pm IST

रूस और यूक्रेन के बीच जंग जारी है। इस बीच रूस की एक अदालत ने अमेरिकी शख्स को सजा सुनाई है। अमेरिकी शख्स की उम्र 72 साल है और उसे यूक्रेन में भाड़े के सैनिक के रूप में लड़ने के आरोप में दोषी ठहराया गया है।

Stephen Hubbard- India TV Hindi
Stephen Hubbard Image Source : AP

मॉस्को: रूस की एक अदालत ने 72 वर्षीय एक अमेरिकी को लगभग सात साल जेल की सजा सुनाई है। अमेरिकी शख्स यूक्रेन में भाड़े के सैनिक के रूप में लड़ रहा था। अभियोजकों ने कहा कि अमेरिकी नागरिक स्टीफन हबर्ड ने फरवरी 2022 में रूस की तरफ से यूक्रेन में सेना भेजे जाने के बाद यूक्रेनी सेना के साथ एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए और दो महीने बाद पकड़े जाने तक वह उनके साथ लड़े। अब हबर्ड को सामान्य सुरक्षा वाली जेल में छह साल और 10 महीने की सजा सुनाई गई है। अभियोजन पक्ष ने अधिकतम सुरक्षा वाली जेल में सात साल की सजा की मांग की थी।

जानें क्या रहा अमेरिका का रुख

मिशिगन राज्य के निवासी हबर्ड पहले अमेरिकी हैं जिन्हें यूक्रेनी संघर्ष में भाड़े के सैनिक के रूप में लड़ने के आरोप में दोषी ठहराया गया है। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा कि उनके पास इस मामले के बारे में सीमित जानकारी है, क्योंकि रूस ने दूतावास की मदद से मना कर दिया है। मिलर ने वाशिंगटन में संवाददाताओं से कहा, "हम निराश हैं, जैसा कि हम अक्सर होते हैं, जब वो दूतावास की मदद से इनकार करते हैं। यह मदद प्रदान करना उनका दायित्व है और हम इसके लिए दबाव बनाना जारी रखेंगे। हम मामले को बहुत बारीकी से देख रहे हैं और अपने अगले कदमों पर विचार कर रहे हैं।"

यह भी जानें

रूसी समाचार की खबरों के अनुसार स्टीफन हबर्ड के खिलाफ लगाए गए आरोपों में उसे 15 वर्ष की सजा हो सकती है, लेकिन अभियोजकों ने कहा कि उसके अपराध के साथ-साथ उसकी उम्र को भी ध्यान में रखा जाए। (एपी)

यह भी पढ़ें:

किम जोंग उन ने दक्षिण कोरिया और अमेरिका को दी परमाणु हमले की धमकी, कहा 'हिचकेंगे नहीं'

'हर हमले का दिया जाएगा माकूल जवाब', ईरान ने इजरायल को फिर दी चेतावनी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश